शुक्रवार, मई 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भाकियू रोड गुट को बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष मोहम्मद नाजिम अली ने दिया इस्तीफा

शेयर करें !
posted on : मई 8, 2026 1:53 पूर्वाह्न
  • 15 साल पुराने साथी की विदाई से संगठन में हलचल, अनदेखी से नाराज बताए जा रहे नाजिम

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन रोड गुट को उस समय बड़ा झटका लगा, जब संगठन के जिला अध्यक्ष मोहम्मद नाजिम अली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पदम सिंह रोड को अपना त्यागपत्र सौंपते हुए संगठन के भीतर लंबे समय से चल रही परिस्थितियों पर नाराजगी जताई।

मोहम्मद नाजिम अली ने कहा कि वह पिछले करीब 15 वर्षों से संगठन के साथ जुड़कर किसानों और मजदूरों की आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से संगठन के अंदर जो माहौल बन रहा है, वह ठीक नहीं है। उन्होंने अपनी उपेक्षा और नजरअंदाजी से आहत होकर पद छोड़ने का फैसला लिया। हालांकि उन्होंने संगठन के उज्ज्वल भविष्य और किसानों की सेवा के लिए दुआ भी की।

खाताखेड़ी गांव निवासी मोहम्मद नाजिम अली क्षेत्र में एक मृदुभाषी, ईमानदार और साफ छवि वाले किसान नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। किसान और मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करने के कारण उनकी समाज में अच्छी पकड़ मानी जाती है।

हालांकि इस्तीफे के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन राजनीतिक और किसान संगठन से जुड़े सूत्रों का मानना है कि संगठन में लगातार हो रही अनदेखी से नाराज होकर उन्होंने यह कदम उठाया। वहीं यह भी चर्चा है कि कई अन्य किसान संगठन उन्हें अपने साथ जोड़ने के प्रयास में लगे हुए हैं।

माना जा रहा है कि मोहम्मद नाजिम अली के संगठन छोड़ने से भाकियू रोड गुट को बड़ा नुकसान हुआ है और उनकी कमी को भर पाना संगठन के लिए आसान नहीं होगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी ने पशुपालकों, दुग्ध उत्पादकों एवं मत्स्य पालकों के साथ किया संवाद
  • चारधाम यात्रा के बीच मानसून चुनौती, मुख्य सचिव ने तैयारियों की समीक्षा की
  • टिहरी झील को बनाया जाएगा ग्लोबल डेस्टिनेशन, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • गैस आपूर्ति व्यवस्था को लेकर युवा कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, समयबद्ध वितरण और सार्वजनिक सूचना की उठाई मांग
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान; एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश – बिना अनुमति निर्माण पर जीरो टॉलरेंस
  • पिथौरागढ़ : थल-डीडीहाट रोड पर दो भालुओं की जबरदस्त भिड़ंत, वायरल वीडियो से दहशत में लोग
  • भाकियू रोड गुट को बड़ा झटका, जिला अध्यक्ष मोहम्मद नाजिम अली ने दिया इस्तीफा
  • ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की पहल से बुजुर्ग को मिला न्याय, हुई घर वापसी, प्रशासन ने दिया सुरक्षा व रख रखाव का आश्वासन
  • योगी आदित्यनाथ पहुंचे यमकेश्वर, पैतृक गांव पंचूर में धार्मिक कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर सेना का बड़ा बयान, आतंकवाद के खिलाफ भारत की रणनीति और सख्त
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.