रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सरकार की मंशा प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करना – डॉ. धनसिंह रावत

शेयर करें !
posted on : जुलाई 29, 2020 9:43 अपराह्न

देहरादून । वैश्विक महामारी कोविड-19 से उपजी परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेश के राजकीय विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को हाई स्पीड नेटवर्क कनेक्टीविटी से जोड़े जाने संबंधी महत्वकांक्षी योजना शीघ्र ही धरातल पर नजर जायेगी। इस संबंध में आज उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में उच्च शिक्षा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं एनआईसी के उच्चाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस योजना के अंतर्गत राज्य के 105 राजकीय महाविद्यालयों एवं सभी राजकीय विश्वविद्यालयों को हाई स्पीड नेटवर्क कनेक्टीविटी से जोड़े जाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि योजना को शीघ्र लागू करने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत आईटीडीए को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईटीडीए शीघ्र ही राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में हाई स्पीड नेटवर्क कनेक्टीविटी का काम शुरू करेगा। जिसके लिए धनराशि उच्च शिक्षा विभाग मुहैया करायेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा प्रदेश के उच्च शिक्षण संस्थानों को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान करना है। जिसमें हाई स्पीड नेटवर्क कनेक्टिविटी, ई-ग्रंथालय, ई-बोर्ड, कम्प्यूटर लैब, आधुनिक प्रयोगशालाएं सहित 14 प्रकार की सुविधाओं से महाविद्यालयों को परिपूर्ण किया जायेगा। ताकि वर्तमान परिस्थियों में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शिक्षण एवं परीक्षा संबंधी सुविधाओं के साथ महाविद्यालयों को नैक रैंकिंग के लिए भी तैयार किया जा सके।

बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा आनंद वर्द्धन, सचिव सूचना एवं प्रोद्योगिकी आर.के. सुधांशू, निदेशक आईटीडीए अमित कुमार सिन्हा, अपर सचिव उच्च शिक्षा दीपेंद्र चैधरी, वरिष्ठ तकनीकी निदेशक एनआईसी एस.के. शर्मा, टेक्नीकल डायरेक्टर एनआईसी मनोज जोशी, संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा एम.एम. सेमवाल, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. पी.के.पाठक, स्टेट हेड उत्तराखंड रिलायंस जियो विशाल अग्रवाल, स्टेट को-आर्डिनेटर रिलायंस जियो दीपक पाल सिंह, कुलसचिव सुधीर बुडाकोटी, उप सचिव सूचना एवं प्रोद्योगिकी देवेंद्र सिंह, नोडल एडुसेट नेटवर्क डॉ. विनोद कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

नई शिक्षा नीति लागू करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं एचआरडी मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को दी बधाई

भारत सरकार द्वारा देश में नई शिक्षा नीति हो लागू करने पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश के स्कूल काॅलेजों में नई शिक्षा नीति लागू होने से शिक्षा की गुणवत्ता में अमूलचूल परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि 34 साल से शिक्षा नीति में परिवर्तन नहीं हुआ था, इसलिए ये बेहद महत्वपूर्ण है.।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष में युवा संगम आयोजित करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रुडकी
  • अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने ‎मक्का विलेज सैंजी गांव का भ्रमण कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश
  • ‎एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने मौगी और पाब गांव में पारंपरिक दुबड़ी लोक पर्व में किया प्रतिभाग, ‎दुबड़ी पर्व में गूंजे लोकवाद्य, सजी फसल-पत्तियों की दुबड़ी, एडीएम ने ग्रामीणों संग किया प्रकृति पूजन
  • पंचकर्म और शिरोधारा से अनिद्रा-तनाव में राहत का अनुभव, केंद्रीय विद्यालय नई टिहरी के प्रिंसिपल प्रदीप थपलियाल ने आयुर्वेदिक सेवाओं की सराहना
  • नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने अनधिकृत डंपिंग साइट तत्काल चिन्हित करने के निर्देश
  • बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार का शिकंजा, देहरादून और हल्द्वानी में पांच मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 20 का संचालन बंद
  • बिना नक्शे के निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन अवैध निर्माण स्थल किए सील, कार्रवाई से भवन स्वामियों में मचा हड़कंप
  • डीजी डॉ. सुनीता टम्टा ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा, समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश
  • प्रह्लाद की भक्ति ने किया अत्याचारी कुल का उद्धार
  • जिला योजना समिति चुनाव : निर्वाचक नामावली तैयार करने की समय-सारणी जारी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.