गुरूवार, अप्रैल 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदारनाथ धाम में सक्रिय अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 30, 2026 1:33 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के कीमती सामान चोरी कर बदरीनाथ धाम में वारदात की योजना बना रहे एक अंतर्राज्यीय गिरोह का चमोली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार शातिर टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 14 लाख रुपये कीमत के 13 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्व श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे थे। बदरीनाथ पुलिस और एंटी थेफ्ट स्क्वाड को सूचना मिली थी कि एक गिरोह भीड़ में घुल मिलकर यात्रियों का ध्यान भटका कर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। यह गिरोह विशेष रूप से स्नान घाटों और मंदिर परिसर जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सक्रिय था।

पौड़ी गढ़वाल निवासी एक श्रद्धालु की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सर्विलांस और सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हनुमान चट्टी के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 13 हाई-एंड मोबाइल फोन और 58,860 नकद बरामद किए गए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दोनों वाहनों को भी सीज कर लिया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल केदारनाथ मंदिर से चोरी किए गए थे। इनमें एक मोबाइल के संबंध में सोनप्रयाग थाने में पहले से मुकदमा दर्ज है। आरोपी केदारनाथ में चोरी करने के बाद बदरीनाथ में नई वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में पंजाब और राजस्थान के चार लोग शामिल हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नवनीत सिंह, एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, मानवेंद्र गुंसाई, सरोज नौटियाल, एसओजी प्रभारी सतेंद्र बुटोला सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने अपील की है कि जिन श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन खोए हैं, वे पहचान और वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने फोन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यात्रियों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
  • गर्जिया मंदिर के मुख्य दर्शन 30 मई तक बंद, जानें क्यों जरूरी हुआ ये फैसला
  • केदारनाथ धाम में सक्रिय अंतर्राज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
  • हरिद्वार : पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल मैदान में बनाए गए यात्री पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
  • गायक कैलाश खेर पहुंचे श्री बदरीनाथ धाम, मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद
  • सती शिरोमणि माता अनसूया की देव डोली गर्भगृह में प्रतिष्ठापित
  • पौड़ी गढ़वाल : फलों-सब्जियों में केमिकल जांच अभियान, 12 सैंपल लैब भेजे गए
  • भगवान बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे सूफी भजन गायक कैलाश खेर
  • नरसिंह जयंती पर सजा ज्योतिर्मठ का ऐतिहासिक मंदिर, 25 क्विंटल फूलों से हुआ भव्य श्रृंगार
  • बिना DPR शुरू हुआ निर्माण, रविग्राम खेल मैदान को लेकर विरोध तेज, जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पहले समतलीकरण फिर निर्माण की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.