मंगलवार, अप्रैल 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत का रक्षा खर्च 92.1 अरब डॉलर पहुंचा, दुनिया में 5वें स्थान पर बरकरार: SIPRI रिपोर्ट

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 28, 2026 4:37 अपराह्न

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर बढ़ते सैन्य खर्च के बीच भारत ने रक्षा क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत की है। Stockholm International Peace Research Institute (SIPRI) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, भारत 2025 में सैन्य खर्च के मामले में दुनिया में पांचवें स्थान पर बना हुआ है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने वर्ष 2025 में रक्षा पर 92.1 बिलियन डॉलर खर्च किए, जो पिछले साल की तुलना में 8.9 प्रतिशत अधिक है। यह वैश्विक सैन्य खर्च का 3.2 फीसदी हिस्सा है। इस सूची में United States, China, Russia और Germany जैसे देश भारत से आगे हैं।

SIPRI ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत का रक्षा खर्च मुख्य रूप से क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों, खासकर China और Pakistan के साथ तनाव से प्रभावित है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत ने अपनी सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए आपातकालीन हथियार खरीद भी की।

हालांकि भारत ने हाल के वर्षों में हथियारों के आयात में कुछ कमी की है, फिर भी वह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक बना हुआ है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि भारत अब Russia पर निर्भरता धीरे-धीरे कम कर रहा है और France, Israel तथा United States से खरीद बढ़ा रहा है। इसके बावजूद रूस अभी भी भारत का सबसे बड़ा रक्षा आपूर्तिकर्ता बना हुआ है।

वहीं, केंद्र सरकार ने 1 फरवरी 2026 को पेश बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जिसमें स्वदेशी रक्षा प्रणालियों के विकास पर विशेष जोर दिया गया है।

अगर पड़ोसी देशों की बात करें तो चीन 336 बिलियन डॉलर के साथ दुनिया में दूसरे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान ने अपना रक्षा खर्च बढ़ाकर 11.9 बिलियन डॉलर कर लिया है, लेकिन वह अभी भी 31वें स्थान पर है।

वैश्विक परिदृश्य में यूरोप के देशों ने भी रक्षा खर्च में तेजी से वृद्धि की है। रिपोर्ट के अनुसार, यूरोप का कुल सैन्य खर्च 14 प्रतिशत बढ़कर 864 बिलियन डॉलर पहुंच गया है, जिसमें कई NATO देशों ने उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में स्तन कैंसर जांच को नई रफ्तार, आधुनिक तकनीक से पौड़ी-टिहरी में सप्ताह में दो बार स्क्रीनिंग शिविर शुरू, सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे ने कहा – दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही हैं आधुनिक जांच सुविधाएं
  • बदरीनाथ हाइवे पर तोता घाटी में कार हादसा, SDRF ने  बचाया
  • भारत का रक्षा खर्च 92.1 अरब डॉलर पहुंचा, दुनिया में 5वें स्थान पर बरकरार: SIPRI रिपोर्ट
  • NEET-UG परीक्षा के लिए प्रशासन तैयार, डीएम गौरव कुमार ने अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • डीएम गौरव कुमार ने की बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के सुधारीकरण कार्यों में कार्यदायी संस्थाओं के लंबित प्रस्तावों की समीक्षा, दिए निर्देश
  • देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट संग शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप, एमडीडीए की 113वीं बोर्ड बैठक में जनहित, हरियाली और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा फोकस
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल का टिहरी में सड़क हादसों पर सख्त एक्शन, संवेदनशील मार्गों पर भूस्खलन उपचार के निर्देश
  • देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर से सीएम धामी ने दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे में तय किया, बोले, ये नए भारत की तेज रफ्तार है
  • महिला सशक्तिकरण के प्रयासों पर न हो किसी भी प्रकार की राजनीति – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • डीएम गौरव कुमार ने ली जिलास्तरीय पुनरीक्षण समिति की समीक्षा बैठक, डीएलआरसी बैठक में ऋण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.