रविवार, मई 10, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
10th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हरिद्वार में जनगणना-2027 का पहला चरण शुरू, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 27, 2026 8:16 अपराह्न
  • जनपद हरिद्वार में जनगणना -2027 का प्रथम चरण, घर-घर मकान सूचीकरण का कार्य शुरु
  • जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनगणना कार्य हेतु तैनात किए गए पर्यवेक्षको एवं प्रगणको को पारदर्शिता से कार्य करने के दिए निर्देश
  • जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से जनगणना कर्मिको का सहयोग करने की अपील की
हरिद्वार : जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने अवगत कराया है कि भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) का कार्य जनपद हरिद्वार में दिनांक 25 अप्रैल 2026 से कार्य शुरू कर दिया गया है,जो दिनांक 24 मई 2026 तक संचालित किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य हेतु तैनात किए गए पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को निर्देश दिए है कि जनगणना कार्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है तथा इस कार्य को सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वाहन कुशलता एवं पारदर्शिता के साथ करे,इसमें किसी भी तरह से कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
 जनपद में जनगणना का कार्य पारदर्शिता एवं सफलतापूर्वक के साथ सम्पन्न कराए जाने के लिए जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में जनगणना कार्य हेतु तैनात किए गए पर्यवेक्षको एवं प्रगणको द्वारा किए जा रहे कार्यों की निगरानी/मॉनिटरिंग करेंगे ,जिससे कि जनगणना का कार्य पारदर्शिता के साथ समय पर सम्पन्न कराया जा सके।
उन्होंने अवगत कराया है कि इस चरण में नियुक्त पर्यवेक्षक एवं प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य जनगणना प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से प्रत्येक मकान का विस्तृत विवरण संकलित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य को सफलतापूर्व सम्पन्न कराने के लिए 2944 प्रगणक एवं 478 पर्यवेक्षक/सुपराइजर तैनात किए गए है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना -2027 कई दृष्टियों से विशेष एवं ऐतिहासिक है,क्योंकि यह पहली बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपादित किया जा रहा है। इस बार संपूर्ण कार्य मोबाइल एप्लिकेशन आधारित है तथा जनगणना प्रबंधन एवं निगरानी प्रणाली (CMMS Portal) का उपयोग किया जाएगा, जिससे कार्य की पारदर्शिता एवं दक्षता सुनिश्चित होगी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मिको का सहयोग करते हुए सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचें एवं प्रशासन का सहयोग करें।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.