शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
31st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जोशीमठ स्थिरीकरण कार्यों पर उठे सवाल, पुनर्वास में देरी से बढ़ी चिंता

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 26, 2026 2:38 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत में नगर में चल रहे स्थिरीकरण कार्यों और आपदा प्रभावितों के पुनर्वास को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। समिति ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022-23 की आपदा के बाद सरकार की ओर से किए गए वादों के बावजूद जमीनी स्तर पर अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है।

समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा कि राज्य सरकार ने आंदोलन के बाद पुनर्वास और स्थिरीकरण की मांगों को स्वीकार किया था, जबकि केंद्र सरकार द्वारा 1640 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज भी स्वीकृत किया गया था। इसके बावजूद कार्यों में देरी चिंता का विषय है। कहा कि अधिकांश समय डीपीआर तैयार करने में बीत गया, जबकि जल निकासी और सीवेज व्यवस्था की डीपीआर अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है। इससे कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 600 करोड़ रुपये से अधिक के कार्य प्रगति पर हैं, लेकिन उनके चयन का आधार स्पष्ट नहीं है। विष्णुप्रयाग, नरसिंह मंदिर रोड, सुनील और मारवाड़ी क्षेत्रों में कार्य चल रहे हैं, जबकि सिंहद्वार, मनोहरबाग और रविग्राम जैसे अति संवेदनशील क्षेत्रों को प्राथमिकता नहीं दी गई है। वैज्ञानिकों के हालिया अध्ययनों का हवाला देते हुए कहा कि यदि 80 मीटर नीचे ठोस चट्टान मौजूद है, तो केवल 10-12 मीटर तक रॉक बोल्टिंग करना कितना सुरक्षित होगा, यह एक बड़ा सवाल है। नगर के अलकनंदा नदी की ओर खिसकने की बढ़ती गति पर भी चिंता जताई गई। पुनर्वास के मुद्दे पर समिति ने सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया। उनका कहना है कि तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद मुआवजा, भूमि मूल्य निर्धारण और पुनर्वास स्थल चयन जैसी प्रक्रियाएं अभी अधूरी हैं। इससे प्रभावित परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

समिति ने सरकार से मांग की है कि नवीनतम वैज्ञानिक अध्ययनों को आधार बनाकर स्थिरीकरण कार्य किए जाएं, सभी डीपीआर सार्वजनिक की जाएं, संवेदनशील क्षेत्रों में प्राथमिकता से कार्य शुरू हो तथा पुनर्वास प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। प्रभावितों को प्रीफैब्रिकेटेड मकानों के निर्माण की अनुमति देने की भी मांग की गई है।

समिति ने चेतावनी दी है कि यदि पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, प्रवक्ता कमल रतूड़ी, दीपक टम्टा, विनोद लाल शाह, दीपचंद्र कन्याल आदि मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, धौलास में प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
  • मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
  • एसएसपी के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिल रही नयी दिशा
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया : सीएम धामी
  • हर नोटिस, हर दस्तावेज और हर आख्या होगी पूरी तरह प्रमाणिक व समयबद्ध – संयुक्त मजिस्ट्रेट
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.