बुधवार, अप्रैल 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, भक्ति से गूंजा पूरा हिमालय

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 22, 2026 3:13 अपराह्न

केदारनाथ : केदारनाथ मंदिर के कपाट आज विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। हिमालय की गोद में बसे इस विश्व प्रसिद्ध धाम में कपाट खुलने के अवसर पर भव्य सजावट की गई। मंदिर को 51 क्विंटल ताजे गेंदे के फूलों से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर दिव्य आभा से जगमगा उठा।

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। उन्होंने मंदिर में पहली पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। कपाट खुलने के मौके पर देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे, जिनमें भारी उत्साह देखने को मिला। “हर हर महादेव” और “जय बाबा केदार” के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

 

11वां ज्योतिर्लिंग है केदारनाथ

केदारनाथ धाम को द्वादश ज्योतिर्लिंगों में ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के रूप में विशेष मान्यता प्राप्त है। हिंदू मान्यता के अनुसार, यहां भगवान शिव स्वयं ज्योतिर्लिंग के रूप में विराजमान हैं। यह धाम उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध चार धामों में से एक होने के साथ-साथ पंच केदार में प्रथम केदार के रूप में भी पूजा जाता है।

हर वर्ष ग्रीष्मकाल के छह महीनों तक मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले रहते हैं, जबकि शीतकाल में भारी बर्फबारी के चलते कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान भगवान केदारनाथ की पूजा शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विधिवत संपन्न होती है।

कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा की भी विधिवत शुरुआत हो गई है, और आने वाले दिनों में यहां श्रद्धालुओं की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अनोखी शादी : एक परिवार में 06 शादियां, दुल्हन लेकर जाएगी बारात, गहने और शराब को लेकर भी बड़ा फैसला
  • वाहन में काली फिल्म, हूटर और हुड़दंग, श्रीनगर पुलिस ने वाहन सीज कर तुरंत लिया सख्त एक्शन
  • खरगे के बयान पर सियासी घमासान: भाजपा ने चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग का इस्तीफा, 26 दिन में छोड़ा पद, ये विवाद बना कारण
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक, अर्बन चैलेंज फंड से बदलेगा उत्तराखंड का शहरी परिदृश्य
  • ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव, सीएम धामी की पहल, डीएम सविन बंसल की निगरानी, यात्रियों के लिए बेहतरीन व्यवस्थाएं
  • उद्धव-कुबेर जी की पावन डोलियाँ पहुँचीं बद्रीनाथ धाम, कपाट खुलने की तैयारियाँ तेज
  • खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा ने चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • ड्रोन और कैमरों की नजर में आएंगे वनाग्नि के दोषी, रुद्रप्रयाग वन विभाग सख्त
  • अनोखी शादी : एक परिवार में छह शादियां, दुल्हन लेकर जाएगी बारात, गहने और शराब को लेकर भी बड़ा फैसला
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.