रविवार, जून 21, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
21st जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजी से जारी : प्रगति पर अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े तीन दर्जन काम, मेलाधिकारी सोनिका खुद ग्राउंड जीरो पर कर रही हैं निगरानी 

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 20, 2026 5:17 अपराह्न
हरिद्वार : कुंभ मेला 2027 को लेकर समूचे मेला क्षेत्र में अवस्थापना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य तेजी से जारी हैं। इन कार्यों को आगामी अक्टूबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ग्राउंड जीरो पर उतरकर इन महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की निरंतर निगरानी में जुटी हैं। मेलाधिकारी द्वारा सभी कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखे जाने की व्यवस्था भी की गई है, जिसके लिए ऑनलाइन निगरानी के साथ ही अधिकारियों की टीमों द्वारा नियमित रूप से कार्यस्थलों पर जाकर निरीक्षण किया जा रहा है।
कुंभ मेला से जुड़े निर्माण कार्यों की प्रगति की पड़ताल करने की मुहिम के तहत मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने सोमवार को सीसीआर-2 भवन के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अत्याधुनिक सुविधाओं एवं उपकरणों से सुसज्जित कुंभ मेला के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के संचालन के लिए बनाए जा रहे इस भवन के निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य तय टाइमलाइन के अनुसार संपन्न कराया जाए। इसके लिए उन्होंने तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि स्नान पर्वों एवं सप्ताहांत में इस क्षेत्र में अधिक भीड़भाड़ होने के कारण वाहनों के आवागमन में प्रतिबंध से निर्माण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए मौके पर पहले से ही पर्याप्त मात्रा में निर्माण सामग्री का भंडारण किया जाए तथा संसाधनों की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
मेलाधिकारी ने भवन की नींव के कार्य का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कहा कि शीर्ष तल पर हेलीपैड की सुविधा वाले इस भवन के निर्माण कार्य में निर्धारित गुणवत्ता एवं तकनीकी मानदंडों का गंभीरता से अनुपालन किया जाए। मेलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था, निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के अधिकारियों को कार्यस्थल पर मौजूद रहकर निर्माण कार्य की निरंतर निगरानी करने तथा निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का नियमानुसार परीक्षण कराए जाने के निर्देश दिए।
मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला 2027 में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेला क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के विकास एवं विस्तार के लिए लगभग तीन दर्जन योजनाओं पर कार्य चल रहा है। सभी कार्यों को पूरा करने के लिए आगामी 31 अक्टूबर की डेडलाइन तय की गई है। मेलाधिकारी ने आगामी कुंभ मेला के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सभी योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को लगातार जुटे रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों के संपादन में शिथिलता एवं गुणवत्ता में कमी पाए जाने के मामलों को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती एवं उप मेलाधिकारी मंजीत सिंह गिल के साथ ही मेला प्रशासन, तकनीकी सेल और कार्यदायी संस्था, निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नशे में स्टेयरिंग थामने वालों पर पौड़ी पुलिस का शिकंजा, 168 वाहन चालकों पर कार्रवाई
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, मेरठ और ऋषिकेश के बीच हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सर्वे जल्द
  • सीएम धामी की पहल पर जनकल्याणकारी शिविर बने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम
  • पौड़ी गढ़वाल : उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने जयपाल सिंह चौहान, SSP ने कंधों पर सजाया तीसरा स्टार
  • धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
  • राम मंदिर दान घोटाला : अब तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर, जांच के घेरे में ट्रस्ट के कई पदाधिकारी
  • उत्तराखंड में हादसा, वाहन खाई में गिरा, तीन घायल
  • टी20 विश्व कप में उत्तराखंड की बेटी प्रेमा रावत को मिला मौका
  • श्रीनगर पुलिस ने हिट एंड रन मामले का किया सफल अनावरण, आरोपी चालक गिरफ्तार
  • उत्तराखंड : राष्ट्रीय दिशा निर्देशों से पहले SCERT-DIET पुनर्गठन नहीं करने की मांग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.