रविवार, अप्रैल 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

महिला आरक्षण के विरोधी विपक्ष को जनता सिखाएगी सबक – रेखा आर्या

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 19, 2026 12:47 पूर्वाह्न

अल्मोड़ा। महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के विरोध में विपक्षी दलों द्वारा मतदान किए जाने के खिलाफ जनाक्रोश व्यक्त करने हेतु शनिवार अल्मोड़ा में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इंडी गठबंधन में शामिल कांग्रेस, सपा और तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने आधी आबादी को उनके अधिकार से वंचित कर गंभीर गलती की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ हुए इस व्यवहार का परिणाम विपक्षी दलों को आगामी चुनावों में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं इस अपमान को याद रखेंगी और चुनाव में विपक्षी दलों को करारा जवाब देंगी। मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध है और यह लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने देखा है कि असंभव माने जाने वाले कार्य भी उनकी सरकार में संभव हुए हैं, और महिलाओं को आरक्षण दिलाने का श्रेय भी अंततः इसी सरकार को मिलेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष महेश नयाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पंत, जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

40 से अधिक शिकायतों का मौके पर निस्तारण

सोमेश्वर । सोमेश्वर के रामलीला मैदान में आयोजित “जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार” कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लोगों की समस्याएं सुनीं। सैकड़ों लोगों ने टूटी नालियां, सड़क, पेंशन, फसल सुरक्षा, पेयजल, राशन कार्ड और खेल मैदान जैसी समस्याएं रखीं।

मंत्री के निर्देश पर विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही 40 से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया। विभिन्न विभागों के स्टाल लगाकर करीब 400 लोगों को राहत दी गई। पात्र लोगों को व्हीलचेयर, हियरिंग किट और छड़ी भी वितरित की गई। रेखा आर्या ने कहा कि सरकार हर नागरिक की समस्या के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण न होने पर सख्त कार्रवाई होगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उद्योग मित्रों की समस्याओं को शीघ्रता से किया जाए निस्तारण – सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र
  • चारधाम यात्रा से पहले मंडलायुक्त विनय शंकर पांडे व आईजी राजीव स्वरूप ने हर की पैड़ी पर किया गंगा पूजन
  • ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, गैंग लीडर समेत तीन गिरफ्तार
  • देहरादून में हुई फ्लिपकार्ट मिनट्स की लॉन्चिंग, तेज डिलीवरी और रोजगार के नए अवसरों के साथ स्थानीय सेलर्स और किसानों के विकास को मिलेगी गति
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम, महिला सशक्तिकरण की दिशा में युगांतकारी कदम – सीएम धामी
  • चारधाम यात्रा से पहले एक्शन मोड में प्रशासन, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने स्थलीय निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्था, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
  • आईएमस यूनिसन विश्वविद्यालय में चतुर्थ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन
  • ग्रामोत्थान परियोजना बनी ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का आधार, दुग्ध उत्पादन और विपणन से महिलाओं को घर बैठे बेहतर आय
  • दून इंटरनेशनल स्कूल ने रचा नया इतिहास, सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट
  • चारधाम यात्रा : सुबह चार से रात दस बजे तक ही यात्री वाहन संचालन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.