शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक लोगों ने कराई जांच

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 18, 2026 4:46 अपराह्न

लैंसडाउन : जंतु विज्ञान विभाग एवं रेड क्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में “स्वास्थ्य जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कार्यशाला” का आयोजन जंतु विज्ञान सभागार में किया गया। शिविर में रक्तचाप (बीपी), रक्त शर्करा (शुगर) एवं अन्य सामान्य रक्त परीक्षणों की निःशुल्क जांच की गई। यह जांच महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में कुशलतापूर्वक की। रक्त परीक्षण (Blood Test) समूह में डॉ. श्रद्धा भारती (विभागाध्यक्ष, प्राणी विज्ञान विभाग) के साथ छात्रा नेहा नेगी एवं साक्षी भट्ट ने रक्त के नमूने लेकर जांच की।

रक्त शर्करा (Blood Sugar) परीक्षण में डॉ. शुऐब अजीम अंसारी (सह-समन्वयक, रेड क्रॉस इकाई) के साथ छात्रा आयुषी एवं कंचन ने शुगर की जांच की। रक्तचाप (Blood Pressure) परीक्षण में डॉ. मोहन कुकरेती के साथ छात्रा सिमरन एवं निकिता ने बीपी की जांच कर सभी लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर 100 से अधिक लाभार्थियों (छात्र-छात्राएँ, प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी) ने शिविर का लाभ उठाकर अपनी जांच करवाई।

कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर एलआर राजवंशी ने कहा कि “युवाओं में बढ़ती जीवनशैली संबंधी बीमारियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं। निःशुल्क स्वास्थ्य जांच से छात्र एवं कर्मचारी समय रहते अपने स्वास्थ्य का आकलन कर सकते हैं।” उन्होंने जंतु विज्ञान विभाग एवं रेड क्रॉस टीम के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. श्रद्धा भारती (विभागाध्यक्ष, प्राणी विज्ञान विभाग) ने स्वास्थ्य जागरूकता पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए नियमित जांच और संतुलित दिनचर्या पर बल दिया। डॉ. शुऐब अजीम अंसारी (सह समन्वयक, रेड क्रॉस इकाई) ने अपने विचार रखते हुए कहा कि “स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है, और इस तरह के शिविर इसे सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम हैं।” डॉ. मोहन कुकरेती एवं डॉ. मानसी वत्स (समन्वयक, रेड क्रॉस इकाई) ने भी कार्यशाला की सफलता में अपना योगदान दिया एवं छात्रों को स्वास्थ्य जागरूकता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्थानीय शिल्प कौशल को वैश्विक पहचान : भारतीय राजनयिकों ने किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज़’ आउटलेट का दौरा
  • श्रीमद्भागवत भय और रोग की औषधि है – आचार्य अरुण सती
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एनएमसी द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय एन.एम.सी. द्वारा स्वीकृत मेडिकल शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन
  • NETWORK 10 NEWS का राष्ट्रीय मंच पर परचम, एडिटर इन चीफ संजय गिरी को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • धर्मपुर के प्राचीन श्री शिव मन्दिर का वार्षिक उत्सव भव्य कलश एवं शोभा यात्रा के साथ शुरू
  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.