बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 17, 2026 11:37 पूर्वाह्न

नांगलोई (दिल्ली)। राजकीय सह-शिक्षा उच्च माध्यमिक विद्यालय, पंजाबी बस्ती, नांगलोई में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

विद्यालय प्रमुख सतीश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों को बाबा साहेब के जीवन, विचारों और उनके अमूल्य योगदान से अवगत कराया। उन्होंने डॉ. आंबेडकर को आधुनिक भारत का निर्माता बताते हुए कहा कि देश का समग्र विकास उनके समता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित विचारों पर चलकर ही संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों को बाबा साहेब के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आम्बेडकरवादी विचारक एवं शिक्षाविद् हवासिंह दिसोदिया ने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब के बहुआयामी योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना, नारी उत्थान, श्रमिकों के लिए आठ घंटे कार्य की व्यवस्था तथा भारतीय संविधान के निर्माण जैसे ऐतिहासिक कार्यों में डॉ. आंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साथ ही उन्होंने बाबा साहेब की प्रमुख पुस्तकों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी।

वाणिज्य प्रवक्ता जगदीश ने बाबा साहेब के गोलमेज सम्मेलन में दिए गए विचारों पर चर्चा की, जबकि संस्कृत शिक्षक डॉ. संजय शास्त्री ने उनके जीवन संघर्ष को विस्तार से बताया। शारीरिक शिक्षक राजेश गहलोत ने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार जातीय भेदभाव और छुआछूत जैसी कुरीतियों से संघर्ष करते हुए बाबा साहेब ने महानता हासिल की।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से बाबा साहेब के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय स्टाफ द्वारा बाबा साहेब की छह फीट ऊंची तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही विद्यालय परिसर स्थित एक उद्यान का नामकरण “डॉ. भीमराव आंबेडकर उद्यान” कर उन्हें समर्पित किया गया। इस भव्य आयोजन के सफल संचालन में पीआर बलाई, टिंकू कुलदीप एवं सोनिया जसपाल की विशेष भूमिका रही।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों के स्थायीकरण पर खुशी, नवरात्रि में कुल सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल को दी बधाई
  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.