गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बड़ी खबर : 5 किलो और कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगे, घरेलू एलपीजी के दाम स्थिर

शेयर करें !
posted on : अप्रैल 1, 2026 11:50 अपराह्न

नई दिल्ली। आम उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका लगा है। 1 अप्रैल 2026 से 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 51 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इस श्रेणी के सिलेंडर का उपयोग मुख्यतः मजदूर वर्ग और सीमित आय वाले परिवारों द्वारा किया जाता है, ऐसे में यह वृद्धि उनके बजट पर सीधा असर डालेगी।

इसके साथ ही 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में इसकी कीमत 195.50 रुपये बढ़कर 2078.50 रुपये हो गई है, जबकि कोलकाता में 218 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चालू वर्ष में यह पांचवीं बार है जब कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, 2026 में अब तक इसकी कीमतों में कुल लगभग 498 रुपये की वृद्धि हो चुकी है।

हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और राजधानी में इसकी कीमत 913 रुपये पर स्थिर बनी हुई है। इससे पहले 7 मार्च को इसमें 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल गैस की कीमतों में इस वृद्धि का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों पर पड़ेगा, जो बड़े पैमाने पर एलपीजी पर निर्भर हैं।

वैश्विक स्तर पर बढ़ती ईंधन कीमतें इस बढ़ोतरी का प्रमुख कारण मानी जा रही हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 116 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई हैं। खासतौर पर ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में व्यवधान की आशंका ने आपूर्ति श्रृंखला को प्रभावित किया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल और गैस की कीमतों में तेजी आई है। बताया जा रहा है कि हाल के हफ्तों में वैश्विक तेल कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत तक उछाल आया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का दम
  • ऋषिकेश बाईपास 4-लेन स्वीकृति, क्षेत्रीय विकास को नई गति – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • उत्तराखंड जैसे राज्यों में वन संपदा को स्थानीय आजीविका, स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ना समय की आवश्यकता – त्रिवेन्द्र सिंह रावत
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में ‘नमामि गंगे’ पखवाड़े का भव्य समापन
  • चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर लिया जंगलों को सुरक्षित रखने का संकल्प
  • भविष्य निर्माण को पूरे मनोयोग से पढाई में जुटें छात्राएं – डीएम गौरव कुमार
  • प्रशासन ने शुरू की मुख्यमंत्री की घोषणाओं को धरातल पर उतारने की कवायद
  • तहसीलदार निलंबित, पहले ही हो चुकी गिरफ्तार, KBC में जीते थे 50 लाख
  • देहरादून में अपराध पर सख्ती : “ऑपरेशन प्रहार” शुरू, डीजीपी के कड़े निर्देश
  • अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का भंडाफोड़, आईएमए उपाध्यक्ष समेत छह गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.