गुरूवार, अप्रैल 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सजग पुलिसिंग का असर – एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई से नाबालिग की सकुशल बरामदगी

शेयर करें !
posted on : मार्च 31, 2026 12:30 पूर्वाह्न

कोटद्वार : चौकी बाजार, कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम को 25 मार्च 2026 को बस अड्डा कोटद्वार पर एक नाबालिग बालिका लावारिस अवस्था में मिली। सूचना प्राप्त होते ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) टीम मौके पर पहुंची और बालिका को रेस्क्यू कर चौकी लाया गया। पूछताछ में बालिका ने अपना नाम नूर फलक (उम्र 16 वर्ष) निवासी बिहार/मुरादाबाद बताया तथा घर से नाराज होकर आने की जानकारी दी।

टीम द्वारा तत्काल मुरादाबाद पुलिस से संपर्क कर परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया गया, किन्तु सफलता नहीं मिल सकी। इसके उपरांत बालिका को CWC कोटद्वार के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से सुरक्षा की दृष्टि से उसे राजकीय महिला एवं किशोरी पुनर्वास केंद्र, सिंबलचौड़ में रखा गया। काउंसलिंग के दौरान बालिका ने बताया कि उसका परिवार पिछले 12-13 वर्षों से श्रीनगर में निवास कर रहा है।

28 मार्च 2026 को श्रीनगर पुलिस की सहायता से परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया तथा उन्हें एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट कार्यालय, कोटद्वार बुलाया गया। उक्त दिन बालिका के पिता जावेद एवं माता नूर चमन कार्यालय पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बालिका को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग को लेकर डांट-फटकार लगाई गई थी, जिससे नाराज होकर वह बिना बताए घर से चली गई। उन्होंने बताया कि वे लगातार उसकी तलाश कर रहे थे और गुमशुदगी दर्ज कराने भी गए थे, तभी पुलिस द्वारा उन्हें बालिका के संबंध में सूचना दी गई।

परिजनों को राजकीय महिला एवं किशोरी पुनर्वास केंद्र ले जाकर महिला उपनिरीक्षक सुमन लता द्वारा बालिका एवं उसके परिजनों की काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग उपरांत CWC के आदेशानुसार नाबालिग बालिका नूर फलक को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया तथा भविष्य हेतु आवश्यक हिदायतें दी गईं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों में हाईटेक होंगी प्रयोगशालाएं – डाॅ. धन सिंह रावत
  • अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, विभिन्न संगठनों से भी कुंभ मेला की व्यवस्थाओं को लेकर किया विचार-विमर्श, सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश
  • कर्नाटक के युवक ने अलकनंदा में लगाई छलांग, SDRF ने किया रेस्क्यू
  • नगरीय क्षेत्रों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर डीएम सविन बंसल सख्त; होमस्टे, होटल एवं वेडिंग प्वाइंट्स पर सघन सत्यापन के निर्देश
  • जिला प्रशासन की क्यूआरटी की कार्यवाही, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग पर 06 सिलेंडर जब्त
  • धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध सरकार – मुख्यमंत्री
  • शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव
  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुम्भ मेला–2027 की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश
  • नीति आयोग के उप सचिव गौरव कटियार ने की संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.