रविवार, मार्च 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एनएसएस शिविर में बोले एसपी सुरजीत सिंह पंवार – “मैं भी कभी आपकी तरह रहा एनएसएस का स्वयंसेवक”

शेयर करें !
posted on : मार्च 29, 2026 8:12 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने एनएसएस शिविर में कहा कि मैं भी कभी आपकी तरह एनएसएस का स्वयंसेवक रहा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर के तत्वाधान में जीआईसी माणा-घिंघराण में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन मौके पर एसपी ने कहा कि एक दौर में विद्यार्थी जीवन में वह भी एनएसएस के स्वयंसेवक रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर में आकर उन्हें अपने छात्र जीवन की याद ताजा हो गई है।

उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी छात्र जीवन में एक समर्पित एनएसएस स्वयंसेवक रहे हैं। बताया कि एनएसएस का यह सात दिवसीय शिविर मात्र एक आयोजन नहीं अपितु भविष्य के जिम्मेदार नागरिक तैयार करने की पाठशाला है। उनका कहना था कि आज का युवा ही समाज की असली शक्ति है। यदि छात्र जागरूक रहेंगे तो नशा और साइबर क्राइम जैसे दानव समाज को छू भी नहीं पाएंगे। उन्होंने छात्रों का आह्वान किया कि वे एक सुरक्षित और नशामुक्त वातावरण में आगे बढ़ने का प्रयास करें। इस दौरान पुलिस की टीम ने साइबर क्राइम और नशे के विरूद्ध जागरूकता अभियान भी चलाया। कहा कि ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सर्तक रहना जरूरी है। नशे की लत से दूर रह कर छात्र उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

एसपी पंवार ने इस अवसर पर एनएसएस शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कृत भी किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, प्राचार्य प्रतिनिधि डा. डीसी सती, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. एके जायसवाल, प्रधानाचार्य प्रेम देवराड़ी, डा. दर्शन सिंह नेगी, शांति प्रसाद नौटियाल समेत प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।

एसपी ने सुबोध प्रेम विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने में छात्र मनोयोग से काम कर रहे हैं। उन्होंने सड़क सुरक्षा के भी टिप्स दिए और कहा कि पुलिस केवल कार्रवाई के लिए नहीं अपितु मार्ग दर्शन के लिए भी लोगों के साथ खड़ी है। विद्यालय के संस्थापक राकेश गैरोला ने कहा कि शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाने पर ही जोर दिया जा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • चारधाम यात्रा को लेकर एक्शन मोड में डीएम गौरव कुमार, सड़क सुरक्षा से लेकर गैस संकट तक व्यवस्थाओं पर फोकस
  • शिवांगी पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न
  • समाज को जागरूक करने में स्वयं सेवकों की भूमिका अहम
  • नाबालिग से दुष्कर्म  का आरोपी पुलिस ने धर दबोचा
  • एनएसएस शिविर में बोले एसपी सुरजीत सिंह पंवार – “मैं भी कभी आपकी तरह रहा एनएसएस का स्वयंसेवक”
  • डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जिला चिकित्सालय से दूरस्थ त्यूनी तक बढ़ाई गई मैनपावर, देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, 34 आउटसोर्स कार्मिकों की तैनाती
  • ज्योतिर्मठ : श्री नृसिंह मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य समापन
  • नंदानगर महाविद्यालय में मेहंदी व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, छात्रों ने दिखाया रचनात्मक हुनर
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय का सातवाँ दीक्षांत समारोह सम्पन्न, 314 विद्यार्थियों के उपाधि मिलने पर चेहरे खिले
  • नमामि गंगे के तहत पूर्वी नयार नदी पर स्वच्छता अभियान का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.