कोटद्वार । आईएचएमएस संस्थान में होटल मैनेजमेंट विभाग की ओर से ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न भागों से 70 प्रतियोगियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतियोगियों द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार की बेहतरीन व्यंजनों का एक वीडियों बनाकर संस्थान के ई-मेल और वाट्सऐप ग्रुप पर भेजा गया।
निर्णायक मंडल के सदस्य पंकज कुकरेती (शेफ-आईएचएमएस) और मनोज जोशी (शेफ-आईएचएमएस) को अपने निर्णय के लिए काफी जद्दो-जहद करनी पड़ी और उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं का निर्णय करना एक कठिन अनुभव रहा क्योंकि प्रतियोगियों की अनेक रूचिकर व्यंजनों ने उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया निर्णायक मंडल ने अनेक मापदंडो के आधार पर अपना निर्णय दिया । जिनके आधार पर प्रथम पुरस्कार उजमा निजाम, न्यू देहली को उनके द्वारा बनाई गई बेहतरीन कॉन्टिनेन्टल व्यंजन के लिए दिया गया। द्वितीय पुरस्कर अनीता सिंह हरजानी, हैदराबाद को हैदराबादी दम बिरयानी के लिए दिया गया। तृतीय पुरस्कार अभिषेक नेगी, कोटद्वार को उनके गढ़वाली व्यंजनों को नया आकार देने के लिए दिया गया।
सान्त्वना पुरस्कार क्रमशः पूजा, प्रिया, कोटद्वार को ‘‘कटोरी मैट चाट’’ के लिए दिया गया एवं अंजू डोबरियाल, कोटद्वार को ‘‘ऐग नेस्ट’’ के लिए दिया गया।संस्थान की ओर से होटल मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष प्रदीप रावत ने सभी प्रतिभागियों से ऑनलाइन मुखातिब हुए और उन्होने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगितायें अनेक ऐसी प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देती हैं। आगे भी संस्थान की ओर से इस प्रकार की अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। भाग लेने वाले सभी प्रतियोगियों को उन्होंने बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में संस्थान के मधुसूदन अधिकारी, विजय पंत एवं सुरेन्द्र जगवाण आदि का योगदान रहा।




Discussion about this post