बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिला अस्पताल में विश्व टीबी दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम, टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान सम्मानित

शेयर करें !
posted on : मार्च 24, 2026 11:32 अपराह्न

पौड़ी : विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजकुमार पोरी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान पर चर्चा की गयी। साथ ही टीबी क्लीनिक स्टाफ एवं एसटीएस की उपस्थिति में टीबी मुक्त पंचायतों के ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित आमजन को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी प्रदान की गयी तथा टीबी मुक्त भारत के लिए शपथ भी दिलायी गयी।

इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और निर्धारित अवधि तक नियमित रूप से दवा का सेवन करें। उन्होंने कहा कि जागरुकता, समय पर जांच और पूर्ण उपचार ही टीबी को जड़ से खत्म करने का सबसे प्रभावी तरीका है। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही टीबी मुक्त समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एल.डी. सेमवाल, एसीएमओ डॉ. विनय कुमार त्यागी, डॉ. आनंद, एडीपीआरओ प्रदीप सुंदरियाल सहित चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
  • छात्र-युवाओं के मुद्दों पर यूएसएफ की तरुण बैठक
  • उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया और सरकारी सहायता योजनाओं से रूबरू हुए छात्र-छात्राएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.