बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
22nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रूसी एजेंसियों की मदद से NIA ने अमेरिकी समेत 7 विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : मार्च 20, 2026 2:51 अपराह्न

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मिजोरम सीमा के पास एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का खुलासा करते हुए अमेरिकी और यूक्रेनी नागरिकों समेत सात विदेशियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रूसी एजेंसियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर की गई। जांच एजेंसी के अनुसार, यह गिरोह टूरिस्ट वीजा की आड़ में भारत आकर पड़ोसी देश म्यांमार में सक्रिय हथियारबंद गुटों को प्रशिक्षण दे रहा था। आरोप है कि यह नेटवर्क भारत विरोधी आतंकी साजिश में भी शामिल था।

एनआईए के मुताबिक, अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वैन डाइक इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड है। खुद को युद्ध विशेषज्ञ बताने वाला डाइक ‘संस ऑफ लिबर्टी इंटरनेशनल’ नामक सुरक्षा फर्म का संस्थापक बताया जा रहा है। उसे 13 मार्च को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से गिरफ्तार किया गया।

डाइक के साथ छह यूक्रेनी नागरिक हुरबा पेट्रो, स्लिवियाक तारास, इवान सुकमानोव्स्की, स्टेफनकीव मारियन, होनचारुक मैक्सिम और विक्टर का मिंस्की को भी गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार, इस नेटवर्क में कुल 14-15 लोग शामिल थे, जिनमें से अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह यूरोप से बड़ी मात्रा में ड्रोन मंगाकर उन्हें संदिग्ध नेटवर्क के जरिए आगे पहुंचाने की साजिश रच रहा था। आशंका है कि इनका इस्तेमाल भारत से जुड़े उग्रवादी संगठनों द्वारा किया जा सकता था। एनआईए ने अदालत को बताया कि सभी आरोपी टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे, लेकिन बिना अनुमति मिजोरम पहुंचकर वहां से म्यांमार सीमा में दाखिल हुए।

इस दौरान उनका संपर्क हथियारबंद समूहों से था, जो एके-47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों से लैस थे। आरोपियों पर प्रतिबंधित भारतीय उग्रवादी संगठनों को प्रशिक्षण और सहयोग देने के भी आरोप हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक, मैथ्यू वैन डाइक का नाम पहले भी अंतरराष्ट्रीय संघर्ष क्षेत्रों, सीरिया, लीबिया, अफगानिस्तान और इराक में सक्रिय रहने को लेकर सामने आ चुका है। वर्ष 2011 के लीबियाई गृह युद्ध के दौरान उसे कई महीनों तक बंदी भी बनाया गया था।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड एवं ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा के संचालन पर अस्थायी रूप से रोक
  • देहरादून : देर रात चली गोली, कैफे के बाहर युवक पर जानलेवा हमला
  • 20 जुलाई को रुकी चारधाम यात्रा फिर शुरू, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
  • जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों- डीएम; थर्ड पार्टी निरीक्षण और ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी लाने के निर्देश
  • NEET पेपर लीक पर दिल्ली में उबाल : PM आवास के बाहर धरने के बाद हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव
  • उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में 379 पदों पर भर्ती, 26 जुलाई से आवेदन शुरू
  • सूचना महानिदेशक बंसीधर तिवारी ने पत्रकार कल्याण कोष की बैठक में नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को रु 5-5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति की
  • UKSSSC की पटवारी-लेखपाल शारीरिक परीक्षा 6 अगस्त से, औपबंधिक सूची जारी
  • कोटद्वार : भरोसा जीतकर करते थे सोने की ठगी, रेलवे स्टेशन से तीन आरोपी गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, CM ने किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.