मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत

शेयर करें !
posted on : मार्च 18, 2026 1:10 पूर्वाह्न

यमकेश्वर : मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में यमकेश्वर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में कुल 20 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में विद्युत, पेयजल, वन, समाज कल्याण, पंचायतों में सोलर लाइट स्थापना, पथ निर्माण, सुरक्षा दीवार निर्माण सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण की नियमित समीक्षा भी की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जो समस्याएं जिस स्तर की हैं, उनका निस्तारण उसी स्तर पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि अनावश्यक विलंब न हो और आमजन को त्वरित राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने और शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण कोटद्वार श्रीपति डोभाल, एसडीओ विद्युत रवि अरोड़ा, खंड शिक्षा अधिकारी के.एस. टोलिया, बीओ पीआरडी पूनम मिश्रा, टीओ भुवनेश चंद्र, जेई जिला पंचायत विशाल बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी के विजन को मिली रफ्तार, IAS बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून, कार्यालय जाते समय पौधरोपण अभियान पर पड़ी नजर तो रुककर परखी हरियाली की जमीनी हकीकत
  • देहरादून मास्टर प्लान के लिए शुरू हुई जनसुनवाई, पहले दिन 18 लोगों ने रखे सुझाव और आपत्तियां
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर
  • जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश
  • ग्राहक बनकर पहुंचे परिवहन विभाग के कर्मचारी, पिथौरागढ़ में अवैध स्कूटी रेंटल कारोबार का भंडाफोड़
  • बदरीनाथ चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीकेटीसी का पुतला फूंका
  • क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों के निर्माण का नाबार्ड से बनवाया जाएगा प्रस्ताव
  • रेलवे सुरंग ब्लास्टिंग सूखे प्राकृतिक जल स्रोत, पेयजल और सिंचाई का गहराया संकट, 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना
  • आपदा प्रभावित परिवारों के विस्थापन को प्रशासन से गुहार
  • ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, प्राधिकरण के नियमों में हो शिथिलीकरण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.