सोमवार, मार्च 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

शेयर करें !
posted on : मार्च 16, 2026 5:58 अपराह्न

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में उत्तराखंड के हल्द्वानी और नैनीताल के चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे मुरादाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास हुआ, जहां हल्द्वानी से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार कार ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई।

मूंढापांडे थाना एसएचओ मोहित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और युवक अंदर फंसे हुए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और तत्काल मूंढापांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि पांच युवक हल्द्वानी-नैनीताल से दिल्ली की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

मृतकों की शिनाख्त 

  • अनिल नेगी (हल्द्वानी)
  • सुंदर सिंह (हल्द्वानी)
  • भुवन भंडारी (हल्द्वानी)
  • दयाल सिंह (हल्द्वानी), घायल युवक का नाम यशदीप पांडे (हल्द्वानी) बताया गया है।

सीएचसी मूंढापांडे की मेडिकल ऑफिसर डॉ. ईशा सिंह ने बताया कि सभी युवकों को मल्टीपल इंजरी थीं। चार युवक ब्रेन डेड थे, जबकि एक को जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य तेज करने और घायल की उचित इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास शुरू कर दिया है। हादसे के बाद राजमार्ग पर कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा। जांच जारी है और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
  • हरिद्वार में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा शुरू, घाटों पर चला सफाई अभियान
  • कुंभ 2027 के आयोजन में किसी स्तर पर नहीं रहेगी कोई कमी, स्वीकृतियां तुरंत होगी जारी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • चारधाम यात्रा तैयारियों के मोर्चे पर खरा उतरने की चुनौती
  • एलपीजी की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, जिले में क्यूआरटी टीमों की छापेमारी, 69 गैस एजेंसियों और 25 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, विकासनगर में 5 घरेलू सिलेंडर जब्त
  • एडीएम केके मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित, उमड़ी फरियादियों की भीड़, 162 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • चार धाम यात्रा : तीर्थयात्रियों को मिलेगा मजबूत स्वास्थ्य कवच, ई-स्वास्थ्य धाम पोर्टल से रीयल-टाइम मॉनिटरिंग
  • दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा, उत्तराखंड के चार युवकों की मौत, एक गंभीर घायल
  • मार्च में कुदरत की मेहरबानी : औली में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.