मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई – डीएम विशाल मिश्रा

शेयर करें !
posted on : मार्च 12, 2026 4:35 अपराह्न
रुद्रप्रयाग : जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा विकास भवन सभागार में जिला पूर्ति विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आहूत कर जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की उपलब्धता, आपूर्ति तथा वितरण व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और इसकी आपूर्ति पूरी तरह सुचारु रूप से जारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा सभी गैस एजेंसियां निर्धारित मानकों के अनुरूप ही उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला पूर्ति विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या जमाखोरी   को लेकर गंभीरता से लिया जाए। इसके लिए पूर्ति विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों का गठन कर नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी या कालाबाजारी पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि गैस एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण भी किए जाएं।
जिला प्रशासन की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों या आशंकाओं से बचें तथा घबराहट में आकर अनावश्यक गैस बुकिंग न करें। प्रशासन ने कहा कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और सभी उपभोक्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। इसलिए अनावश्यक रूप से अतिरिक्त गैस बुकिंग करने की आवश्यकता नहीं है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

1 of 3
- +

1.

2.

3.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 29 जून को देहरादून में रोजगार मेला, युवा समय रहते करें पंजीकरण
  • जनता मिलन में सड़क, बिजली, पेंशन के मुद्दे छाए
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर आप का हमला, सरकार को घेरा
  • मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता से सुनिश्चित होगी शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • कैबिनेट में रखे जायेंगे त्रिस्तरीय ढांचा व ओपीएस प्रकरण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता
  • रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त रुख
  • सिख श्रद्धालु प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा, जांच जनपद से बाहर स्थानांतरित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.