मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल

शेयर करें !
posted on : मार्च 9, 2026 7:34 अपराह्न

देहरादून : भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने आज 9 मार्च 2026 को गैरसैंण में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए प्रस्तुत ₹1,11,703.21 करोड़ के बजट को “संकल्प से सिद्धि” वाला विकासोन्मुख बजट बताते हुए इसकी प्रशंसा की है।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस राज्य ने ऋण लेकर अपनी यात्रा शुरू की थी, आज उसका बजट ₹1,11,703.21 करोड़ तक पहुँच गया है। यह बजट सर्वस्पर्शी और समावेशी है, जिसमें प्रदेश के प्रत्येक वर्ग की चिंता की गई है। यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” और “आत्मनिर्भर उत्तराखंड” के विजन को दर्शाता है।

डॉ. बंसल ने कहा कि इस बजट में युवाओं के लिए ₹60 करोड़ की स्वरोजगार योजना, महिलाओं के लिए नंदा गौरा योजना के अंतर्गत ₹220 करोड़ तथा राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन बढ़ाने का प्रावधान किया गया है।

बजट में राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए ₹1827.91 करोड़ तथा शहरी विकास के लिए ₹1401.85 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे दूरस्थ एवं शहरी क्षेत्रों का समानांतर विकास सुनिश्चित होगा। राज्य के दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि उत्तराखंड की संवेदनशील सरकार ने राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन ₹4500–6000 से बढ़ाकर ₹5500–7000 करने का प्रस्ताव रखा है, जो स्वागत योग्य है।

डा. बंसल ने कहा कि यह बजट सरकारी विभागों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा के लिए ₹542.84 करोड़) और पर्यटन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर केंद्रित है, जो उत्तराखंड की प्रमुख आय का साधन है।

डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि उत्तराखंड बजट 2026 में सबसे अधिक ₹2501.91 करोड़ लोक निर्माण विभाग (PWD) के लिए घोषित किए गए हैं। भूस्खलन, भारी वर्षा और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण हर वर्ष सैकड़ों गांव प्रभावित होते हैं, जो सरकार के लिए चुनौती बनते हैं। इसके लिए बजट में पहले से ही प्रावधान किया गया है। इससे पीडब्ल्यूडी विभाग नई सड़कों का निर्माण, पुराने पुलों की मरम्मत और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर सकेगा।

डा. बंसल ने कहा कि यह आवंटन चारधाम यात्रा मार्गों के विस्तार और ऑल वेदर रोड परियोजना को गति देगा, जिससे पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। पिछले वर्षों में लोक निर्माण विभाग पर हुए खर्च से सड़क लंबाई में 20% से अधिक वृद्धि हुई है और इस बार का बजट इसे और गति देगा।

भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि यह बजट उत्तराखंड के पूर्ण विकास की भावना के साथ तैयार किया गया एक समग्र बजट है, जो राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को इस बजट के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बजट निरंतरता, समग्र विकास, कौशल विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने वाला है तथा युवाओं और महिलाओं के लिए अनेक सौगातें लेकर आया है।
डॉ. बंसल ने कहा कि बजट 2026–27 विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने वाला दूरदर्शी, सर्वसमावेशी और विकासोन्मुखी बजट है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • 29 जून को देहरादून में रोजगार मेला, युवा समय रहते करें पंजीकरण
  • जनता मिलन में सड़क, बिजली, पेंशन के मुद्दे छाए
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर आप का हमला, सरकार को घेरा
  • मतदाताओं एवं राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता से सुनिश्चित होगी शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल
  • अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : परेड ग्राउंड में योग से स्वास्थ्य का संदेश, किया गया सामूहिक योगाभ्यास
  • कैबिनेट में रखे जायेंगे त्रिस्तरीय ढांचा व ओपीएस प्रकरण – डाॅ. धन सिंह रावत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले- युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ना समय की आवश्यकता
  • रात्रिकालीन कार्यों को मिली सशर्त अनुमति, लापरवाही पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त रुख
  • सिख श्रद्धालु प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा, जांच जनपद से बाहर स्थानांतरित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.