सोमवार, मार्च 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : पौड़ी गढ़वाल की 102 न्याय पंचायतों में शिविर, 15 हजार से अधिक लोगों तक पहुँचा योजनाओं का लाभ

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2026 10:52 अपराह्न
  • बहुउद्देश्यीय शिविरों में 45 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता, हजारों शिकायतों का मौके पर समाधान

पौड़ी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर शुरू किए गए ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों तक सक्रिय रूप से पहुँचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। इस अभियान के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने और आमजन को सीधे लाभान्वित करने की दिशा में उल्लेखनीय परिणाम सामने आए हैं।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से न्याय पंचायत स्तर पर बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं, जिससे उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

18 दिसंबर 2025 से 6 मार्च 2026 तक जनपद की 102 न्याय पंचायतों में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। अब तक आयोजित शिविरों में कुल 45,083 लोगों ने भागीदारी की। इस दौरान 3,310 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 1,838 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु अग्रसारित किया गया है।

शिविरों के दौरान प्रशासन द्वारा नागरिकों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसी क्रम में 2,420 नागरिकों के विभिन्न प्रमाण-पत्र मौके पर ही जारी किए गए, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से 15,324 पात्र लाभार्थियों को सीधे लाभान्वित किया गया, जो इस अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में प्रशासन गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनके नजदीक ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यह अभियान 18 दिसंबर से प्रारंभ होकर 18 मार्च तक संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जनपद की कुल 115 न्याय पंचायतों में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किए जाने का लक्ष्य है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रशासन और जनता के बीच संवाद मजबूत हुआ है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील, स्वीकृत मानचित्र के अनुरूप नहीं हो रहा था निर्माण, शिकायत के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रोका काम
  • यह बजट प्रदेशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के साथ उत्तराखंड को देश में अग्रणी बनाने का रोडमैप – डॉ. नरेश बंसल
  • टिहरी झील महोत्सव : काइट फेस्टिवल में आसमान में उड़ी रंग-बिरंगी पतंगें, रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
  • लेजर शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सजी टिहरी लेक फेस्टिवल की शाम, मिस्टर व मिस टिहरी प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
  • टिहरी लेक फेस्टिवल में आईटीबीपी की हथियार प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के नेत्र रोग विभाग ने ग्लूकोमा से बचाव का दिया संदेश
  • बजट सत्र में शांति व सुरक्षा के लिए सतर्कता के साथ मुस्तैद रहेंगे पुलिसकर्मी
  • सत्र के दौरान रहेगा पर्याप्त पुलिस बल तैनात
  • विधानसभा सत्र को भराड़ीसैण के मोर्चे पर डटा चमोली का सरकारी अमला
  • उत्तराखंड : पायलट को मिला तकनीकी खराबी का अलर्ट, राज्यपाल के हेलीकॉप्टर ने श्रीनगर गढ़वाल में की इमरजेंसी लैंडिंग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.