मंगलवार, जून 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

cm bihar : कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के संभावित खतरे को ले सतर्कता बरतें : नीतीश कुमार

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 29, 2021 12:29 पूर्वाह्न

निर्देश :• कोरोना टीका का दूसरा डोज लेने का निर्धारित समय जिन लोगों का पूर्ण हो गया है उनका टीकाकरण तेजी से करायें। जिन जिलों में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम है और कोरोना जांच भी कम हो रहे हैं, मुख्यालय स्तर से उन जिलों की मॉनिटरिंग करें।

• कोरोना के प्रति पूरी तरह सतर्क एवं सचेत रहें। सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहें।

 

पटना, 28 नवम्बर 2021 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति, कोरोना जांच एवं जिलावार कोरोना टीकाकरण की अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बिहार में आज 8 करोड़ कोरोना टीके का डोज पूर्ण हो गया है। अपर मुख्य सचिव कि जिन लोगों कोरोना टीके का दूसरा डोज नहीं लिया है उन्हें माइकिंग, विज्ञापन, होर्डिंग, सोशल मीडिया एवं प्रचार-प्रसार के अन्य माध्यमों से निर्धारित समय में ही दूसरा डोज लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। । मुख्यमंत्री के ऑडियो संदेश को भी प्रसारित किया जा रहा है जिससे भी लोग कोरोना टीका लेने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

डब्लू०एच०ओ० के बिहार प्रतिनिधि डॉ० सुब्रमण्यम ने कोरोना वायरस के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने रिपोर्ट का हवाला देते हुए दुनिया में इसके फैलाव, संक्रामक क्षमता, उससे होने वाले नुकसान तथा इसके संबंध में विशेषज्ञों की राय के संबंध में जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने बताया नये वेरियंट

ओमिक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण कारगर उपाय है। साथ ही कोरोना संक्रमण के फैलाव रोकने के लिए कोरोना जांच भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कोरोना के मामले कम होने के बावजूद भी कोरोना की जांच में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। कोरोना टीका का दूसरा डोज लेने का निर्धारित समय जिन लोगों का पूर्ण हो गया है उनका टीकाकरण तेजी से करायें। उन्होंने कहा कि अभियान चलाकर पता करते रहें कि कोई भी टीका लेने से वंचित न रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम है और कोरोना जांच भी कम रहे हैं, मुख्यालय स्तर से उन जिलों की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने

कहा कि प्रचार-प्रसार कर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति सचेत एवं जागरुक करते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रोन के संभावित खतरे को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतें संक्रमण से बचाव को लेकर पूरी तैयारी दवाओं के पर्याप्त स्टॉक एवं चिकित्सा सुविधाओं की पूरी व्यवस्था रखें। उन्होंने कहा कि बाहर के देशों से आने

वाले लोगों पर विशेष नजर रखें एवं उनकी कोरोना जांच पॉजिटिव आने पर नये कोरोना

वेरिएंट ओमिक्रोन को लेकर भी पता करायें। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना के प्रति पूरी तरह सतर्क एवं सचेत रहें। सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते रहें।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त श्री आमिर सुबहानी, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव  अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक श्री संजय कुमार सिंह, राज्य स्वास्थ्य समिति के अपर कार्यपालक निदेशक श्री अनिमेश पराशर एवं डब्लू०एच०ओ० के बिहार प्रतिनिधि डॉ० सुब्रमण्यम उपस्थित थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.