गुरूवार, अप्रैल 30, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
30th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : दरबार साहिब में जयकारों के साथ हुआ श्री झंडे जी का आरोहण, इनको मिला दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2026 6:33 अपराह्न

देहरादून: प्रेम, सद्भाव और आस्था के प्रतीक ऐतिहासिक झंडे जी का रविवार को श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में विधि-विधान के साथ आरोहण किया गया। पुराने झंडे जी को उतारने, पूजा-अर्चना और गिलाफ चढ़ाने की दिनभर चली धार्मिक प्रक्रिया के बाद दरबार साहिब के सज्जादाशीन महंत देवेंद्र दास महाराज की अगुवाई में 94 फीट ऊंचे नए झंडे जी का विधिवत आरोहण कराया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालु और संगत इस शुभ क्षण के साक्षी बने। इस वर्ष देहरादून के व्यापारी अनिल कुमार गोयल के परिवार को दर्शनी गिलाफ चढ़ाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

सुबह लगभग सात बजे विशेष पूजा के बाद पुराने झंडे जी को उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद नए झंडे जी को दूध, दही और गंगाजल से स्नान कराया गया। सुबह 10 बजे से सादे गिलाफ चढ़ाने की रस्म शुरू हुई, जबकि दोपहर एक बजे दर्शनी गिलाफ चढ़ाया गया। इस दौरान महंत देवेंद्र दास महाराज ने संगत को आशीर्वाद दिया और पारंपरिक विधि के अनुसार झंडे जी का आरोहण कराया।

परंपरा के अनुसार होली के पांचवें दिन चैत्र मास की कृष्ण पंचमी को दरबार साहिब में झंडे जी के आरोहण के साथ ऐतिहासिक झंडे जी मेला का शुभारंभ हो जाता है। इस वर्ष मेला 27 मार्च को रामनवमी तक चलेगा। मेले के धार्मिक आयोजन 25 फरवरी से ही शुरू हो चुके हैं, जबकि 28 फरवरी से उत्तराखंड के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और विदेशों से संगतों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।

दरबार साहिब में श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की मन्नतें पूरी होती हैं। इसी आस्था के चलते हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस पावन अवसर का इंतजार करते हैं और मेले में शामिल होने के लिए देहरादून पहुंचते हैं। 10 मार्च को सुबह 7:30 बजे दरबार साहिब से नगर परिक्रमा भी निकाली जाएगी।

बताया जाता है कि गुरु राम राय महाराज, सिखों के सातवें गुरु गुरु हर राय के बड़े पुत्र थे। उनका जन्म वर्ष 1646 में पंजाब के होशियारपुर जिले के किरतपुर में हुआ था। बाद में उन्होंने देहरादून को अपनी तपस्थली बनाया और यहां दरबार साहिब की स्थापना की। लोक कल्याण और आस्था के संदेश के साथ उन्होंने एक विशाल ध्वजदंड स्थापित किया, जिससे श्रद्धालु झंडे जी के माध्यम से आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

परंपरा के अनुसार होली के पांचवें दिन चतुर्वेदी पंचमी को गुरु राम राय महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाता है और इसी अवसर पर ऐतिहासिक झंडे जी मेले का आयोजन होता है।

इस वर्ष देहरादून के पार्क रोड निवासी व्यापारी अनिल कुमार गोयल के परिवार ने दर्शनी गिलाफ चढ़ाया। गोयल पीपल मंडी में ‘पीतांबर दास एंड संस’ के नाम से फुटकर और थोक व्यापार करते हैं। मेले में पहुंचे बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं का कहना है कि वे हर वर्ष यहां आते हैं और गुरु महाराज के आशीर्वाद से उनके परिवारों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी गढ़वाल : वनाग्नि रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सख़्त, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली व जनसहभागिता पर जोर
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं
  • स्वच्छता ही सेवा- केदारनाथ में एक सप्ताह में जमा किया एक हजार किलो प्लास्टिक वेस्ट, ग्रीन चारधाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल रंग लाई
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने PHC दुगड्डा का किया औचक निरीक्षण, जर्जर भवन पर सख्त रुख, लैब व डायग्नोस्टिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, प्रभारी चिकित्साधिकारी का रोका वेतन
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने दुगड्डा ग्रोथ सेंटर में मसाला व हर्बल चाय यूनिट का किया निरीक्षण, सेमी-ऑटोमेशन व ऑनलाइन बिक्री के निर्देश
  • श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए योग एवं प्राणायाम शिविर का शुभारंभ
  • वनाग्नि रोकथाम को लेकर डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, 01 मई से फायर अलार्म सिस्टम लागू, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई
  • डीएम सविन बंसल की सख्ती का असर, वर्षों से नौनिहालों की सुरक्षा को खतरा बने जिले के 64 पूर्णतः निर्जीर्ण विद्यालय भवनों में से 56 ध्वस्त, शेष पर कार्रवाई जारी
  • कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर अपर मेलाधिकारी दयानंद ने किया स्थलीय निरीक्षण, वेद निकेतन घाट – खड़खड़ी श्मशान घाट एवं सूखी नदी पर पुल के नवनिर्माण कार्य का लिया जायजा
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का सख्त अभियान जारी, सेक्टरवार टीमें सक्रिय, ध्वस्तीकरण व सीलिंग की लगातार कार्रवाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.