मंगलवार, जून 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

देवप्रयाग की ऐतिहासिक नक्षत्र वेधशाला में हुए प्राचीन विज्ञान के दर्शन, खगोलीय रहस्यों से रूबरू हुए ‘हिमालय O2’ महोत्सव के प्रतिभागी

शेयर करें !
posted on : मार्च 8, 2026 6:14 अपराह्न
  • “देवप्रयाग वेधशाला में प्राचीन विज्ञान का साक्षात्कार, प्रतिभागियों ने जाना खगोलीय ज्ञान”
  • “देवप्रयाग में ‘एस्ट्रो-टूरिज्म’ की पहल, नक्षत्र वेधशाला में प्रतिभागियों ने समझे खगोलीय यंत्र”

टिहरी : टिहरी महोत्सव 2026 “हिमालय O2” के अंतर्गत आयोजित गतिविधियों की कड़ी में महोत्सव के 20 प्रतिभागियों और आगंतुकों ने देवप्रयाग स्थित सुप्रसिद्ध नक्षत्र वेधशाला का भ्रमण कर भारतीय खगोल विज्ञान की समृद्ध विरासत का साक्षात्कार किया।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की पहल पर आयोजित इस विजिट का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को हिमालयी क्षेत्र में छिपे प्राचीन वैज्ञानिक ज्ञान और ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू कराना रहा। वेधशाला पहुँचने पर सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया, जहाँ उन्होंने सदियों पुराने खगोलीय यंत्रों और दुर्लभ अभिलेखों को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया।

वेधशाला के प्रबंधक डॉ. प्रभाकर जोशी ने इस दौरान विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह केंद्र प्राचीन काल से ही काल-गणना और खगोलीय घटनाओं के सटीक आकलन का मुख्य आधार रहा है। उन्होंने यहाँ सुरक्षित रखी गई बहुमूल्य पांडुलिपियों, प्राचीन चंद्र घटी, सूर्य घटी और जल घटी सहित तमाम ऐतिहासिक उपकरणों के कार्य करने की तकनीक को विस्तार से समझाया।

प्रतिभागियों ने विशेष रूप से सूर्य घटी के माध्यम से समय की सटीक गणना के प्राचीन भारतीय विज्ञान को गहराई से समझा। डॉ. जोशी ने बताया कि यहाँ उपलब्ध पांडुलिपियाँ न केवल ज्योतिष बल्कि गणित और खगोल शास्त्र के क्षेत्र में हमारे पूर्वजों की महानता का जीवंत प्रमाण हैं।

महोत्सव के तहत की गई इस ज्ञानवर्धक यात्रा ने प्रतिभागियों को यह समझने का अवसर दिया कि ‘हिमालय O2’ केवल प्रकृति और स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी बौद्धिक संपदा के संरक्षण का भी अभियान है।

भ्रमण के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षाविद और बड़ी संख्या में जिज्ञासु युवा मौजूद रहे। आगंतुकों ने वेधशाला की ऐतिहासिक वस्तुओं के संरक्षण और डॉ. प्रभाकर जोशी द्वारा दिए गए ज्ञानपरक व्याख्यान की सराहना करते हुए इसे महोत्सव का सबसे यादगार अनुभव बताया। इस यात्रा के माध्यम से देवप्रयाग को न केवल एक धार्मिक पर्यटन केंद्र, बल्कि ‘एस्ट्रो-टूरिज्म’ (खगोलीय पर्यटन) के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर द हिडेन हिमालय संस्था के इन्सटेक्टर धीरज महर, दीपक, योग टीचर साक्षी सेमवाल, नरेश नेगी, अंकित, दीपक सिंह आदि लोग मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने सुरकंडा देवी मंदिर पार्किंग निर्माण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, दिए सख्त निर्देश
  • डीएम नितिका खण्डेलवाल ने धनौल्टी पार्किंग निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, एक माह में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
  • टिहरी के छोटे से हिमालयी गाँव से रमेश भद्री का ब्रह्मांड तक का सफर; विज्ञान, नवाचार और स्वरोजगार से रिवर्स माइग्रेशन को मिल रही नई दिशा
  • UPSC में 538 पदों पर भर्ती, प्रोफेसर, वैज्ञानिक और मेडिकल विशेषज्ञों के लिए सुनहरा अवसर
  • काल बनी भीषण आग : अलीगंज कोचिंग सेंटर में 15 छात्र-छात्राओं की जलकर मौत, मुख्यमंत्री और रक्षामंत्री पहुंचे मौके पर, SIT गठित
  • कंडोलिया इंडोर स्टेडियम खिलाड़ियों को समर्पित, MLA और DM ने बैडमिंटन खेलकर किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड : खाई में गिरी स्कॉर्पियो, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की दर्दनाक मौत
  • मसूरी नगर पालिका को विस्फोट की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
  • राम मंदिर चढ़ावा घोटाला : पांच साल के ऑडिट की सिफारिश, जांच में खुल सकती हैं नई परतें
  • कोटद्वार : काफी समय से फऱार चल रहा 1 वारण्टी गिरफ्तार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.