मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दिल्ली मैराथन में चमोली की ‘फ्लाइंग गर्ल’ भागीरथी बिष्ट ने जीता रजत पदक, उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 23, 2026 2:10 पूर्वाह्न

नई दिल्ली: उत्तराखंड के चमोली जिले की प्रतिभाशाली धाविका भागीरथी बिष्ट ने 11वें कॉग्निजेंट न्यू दिल्ली मैराथन में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की फुल मैराथन श्रेणी में रजत पदक अपने नाम किया है। ‘फ्लाइंग गर्ल’ के नाम से मशहूर 24 वर्षीय भागीरथी ने 42.195 किलोमीटर की कठिन दौड़ को 2 घंटे 43 मिनट 28 सेकंड में पूरा कर द्वितीय स्थान हासिल किया।

रविवार को आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की मैराथन में देशभर से हजारों धावकों ने हिस्सा लिया। एलीट महिलाओं की श्रेणी में ठाकोर निर्माबेन भारतजी (2:41:15) ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि भागीरथी बिष्ट ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। तीसरे स्थान पर अश्विनी मदन जाधव (2:56:59) रहीं।

चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के वाण गांव की बेटी भागीरथी ने अपनी बेहतरीन रणनीति, संतुलित गति और अटूट धैर्य से सभी को प्रभावित किया। कड़े मुकाबले के बावजूद उन्होंने आत्मविश्वास बनाए रखा और दौड़ पूरी की। उनकी इस सफलता से चमोली जनपद सहित पूरे उत्तराखंड में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय निवासी, खेल प्रेमी और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है तथा भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

भागीरथी के कोच एवं अंतरराष्ट्रीय मैराथन धावक सुनील शर्मा ने बताया, “भागीरथी ने पूरी दौड़ में संयम और फोकस बनाए रखा। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उन्होंने अपनी रणनीति पर अडिग रहकर यह उपलब्धि हासिल की।” उल्लेखनीय है कि भागीरथी पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं, जिनमें ईरान में हाफ मैराथन और देश के विभिन्न मैराथन में स्वर्ण पदक शामिल हैं। हाल ही में उन्होंने 85वीं ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हाफ मैराथन में स्वर्ण पदक भी जीता था।

वर्तमान में पौड़ी जनपद के रासी स्टेडियम में नियमित अभ्यासरत भागीरथी का सपना ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मैराथन में पदक जीतना है। उनकी यह उपलब्धि न केवल चमोली बल्कि पूरे प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है, जो दिखाती है कि कड़ी मेहनत और लगन से पहाड़ी क्षेत्रों से भी विश्व स्तर की सफलता हासिल की जा सकती है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • आयुर्वेदिक स्टाफ नर्सों के स्थायीकरण पर खुशी, नवरात्रि में कुल सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल को दी बधाई
  • बदरीनाथ धाम में नवरात्र शुरू, घट स्थापना के साथ मां भगवती का अभिषेक
  • भालू-बाघ के बाद अब बंदरों का आतंक, वन विभाग की भूमिका पर सवाल
  • सिमली अस्पताल पर आर-पार की लड़ाई, पदयात्रा देहरादून रवाना
  • भूस्खलन ने उजाड़े चार परिवारों के आशियाने, रेडक्रॉस ने पहुंचाई राहत
  • दिल्ली-यूरोप की नौकरी छोड़ पहाड़ लौटे दीपक, कीवी की खेती से 120 महिलाओं को दिया रोजगार
  • नवरात्रि के आगमन पर कोटद्वार के शिक्षक संतोष नेगी ने दो बालिकाओं को दी साइकिल
  • सीएम धामी ने इन्फ्लुएंसर्स से की संस्कृति और पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने की अपील
  • मलेशिया में उत्तराखण्ड का परचम, काया ध्यानी ने कॉमनवेल्थ चेस में जीता सिल्वर
  • उत्तराखण्ड : सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट देने की तैयारी तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.