रविवार, जून 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

17 फरवरी से शुरू हो रहे CBSE के एग्जाम, बोर्ड ने जारी किया पेपर लिखने के लिए नया पैटर्न

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 14, 2026 1:26 पूर्वाह्न

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। जिले में इन परीक्षाओं के लिए 58 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां छात्रों को सख्त निगरानी में प्रवेश दिया जाएगा। इस साल परीक्षा पैटर्न, प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका लिखने के तरीके में किए गए बदलावों के कारण खासकर 10वीं कक्षा के छात्रों में घबराहट और मानसिक दबाव बढ़ गया है।

CBSE ने पहली बार उत्तर पुस्तिका को विषय के विभिन्न सेक्शन में बांटकर लिखने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसका मतलब है कि विज्ञान विषय में भौतिकी (फिजिक्स) के सवालों के जवाब फिजिक्स सेक्शन में, रसायन विज्ञान (केमिस्ट्री) के जवाब केमिस्ट्री सेक्शन में और जीव विज्ञान (बायोलॉजी) के जवाब बायोलॉजी सेक्शन में ही लिखने होंगे। यदि कोई छात्र गलती से फिजिक्स सेक्शन में बायोलॉजी का जवाब लिख देता है, तो संबंधित प्रश्न के अंक कट सकते हैं या पूरी तरह शून्य हो सकते हैं।

इस नए नियम से 10वीं कक्षा के छात्रों में भारी भ्रम और तनाव है। नोएडा स्थित स्कूल काउंसलरों को रोजाना 40-50 कॉल्स आ रहे हैं, जिनमें से 20-30 छात्र एक ही सवाल पूछ रहे हैं- “सेक्शन कैसे बांटें? क्या उत्तर पुस्तिका में सेक्शन का क्रम प्रश्न पत्र जैसा ही रखना होगा?” छात्र कार्तिक ने बताया, “अगर मैं फिजिक्स सेक्शन में बायोलॉजी का जवाब लिख दूं, तो क्या सारे मार्क्स कट जाएंगे?”

इतिहास और भूगोल जैसे विषयों में मैप कार्य को लेकर भी सावधानियां बरतनी होंगी। CBSE ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मैप को उत्तर पुस्तिका के अंतिम खाली पन्नों के बीच में ही बांधना होगा। यदि मैप किसी अन्य स्थान पर बांधा गया, तो उसके अंक नहीं दिए जाएंगे।

शिक्षकों और अभिभावकों का कहना है कि परीक्षा से महज चार दिन पहले यह नया नियम छात्रों पर अनावश्यक दबाव डाल रहा है। अभिभावक भी चिंतित हैं और बच्चों को बार-बार समझा रहे हैं कि सेक्शन का ध्यान रखकर ही जवाब लिखें। CBSE की ओर से कहा गया है कि यह बदलाव मूल्यांकन को और पारदर्शी बनाने के लिए किया गया है, लेकिन छात्रों को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक, एफएसएसएआइ मानकों और हाइजीन रेटिंग पर दी जानकारी, कई होटलों को हाइजीन रेटिंग प्रमाण पत्र भी किए प्रदान
  • पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन पर झबरेड़ा में राज्य एवं जिला संयुक्त निरीक्षण दल की बड़ी  कार्रवाई, प्रज्ञा अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन सील
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, दो भवन सील
  • श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की संयुक्त पहल, विश्व पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन, प्रकृति संरक्षण और सतत विकास पर हुआ मंथन
  • गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग के लिए एमओयू,संयुक्त शोध, छात्र-शिक्षक विनिमय और नवाचार गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
  • उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल पहचान दे रहा वीडियोज अलार्म; चर्चित फिल्म “निखण्यां जोग” हुई OTT पर रिलीज़
  • टिहरी गढ़वाल की आध्यात्मिक धरोहर बूढ़ा केदार : आस्था, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम, जहां पांडवों को वृद्ध रूप में मिले थे भगवान शिव
  • जन सहभागिता से ही होगा पर्यावरण संरक्षण, उत्तराखण्ड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर योग पार्क स्थापना, योग सत्र एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
  • संस्कृत, संस्कृति और तकनीक का संगम; उत्तराखण्ड से दुनिया तक पहुंचेगी भारतीय ज्ञान परंपरा, दिल्ली में बनी कार्ययोजना
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.