सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कुंभ मेला को लेकर परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित, चार जिलों के अंतर्गत लगभग डेढ़ सौ वर्ग किमी क्षेत्र को मेला क्षेत्र में शामिल करने का प्रस्ताव

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 11, 2026 7:36 अपराह्न
  • कुंभ मेले की व्यवस्थाओं एवं कार्यों पर विस्तृत चर्चा, विभिन्न हितधारकों से लिया गया फीडबैक
  • मेला क्षेत्र को 32 सेक्टरों में विभाजित कर प्रस्तावित व्यवस्थाओं को लेकर मेला प्रशासन की माइक्रो प्लानिंग तैयार
हरिद्वार : मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आगामी कुंभ मेला-2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के उद्देश्य से परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुंभ मेले की व्यवस्थाओं एवं कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा विभिन्न हितधारकों से तैयारियों के संबंध में सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया गया।
बैठक में मेलाधिकारी सोनिका ने बताया कि आगामी कुंभ मेले के लिए चार जिलों के अंतर्गत लगभग डेढ़ सौ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को मेला क्षेत्र में सम्मिलित करने का प्रस्ताव है। इस विस्तृत क्षेत्र को 32 सेक्टरों में विभाजित कर मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की माइक्रो प्लानिंग तैयार कर ली गई है। योजना के अनुसार पूरे क्षेत्र में स्थायी एवं अस्थायी प्रकृति के कार्य चरणबद्ध ढंग से संपन्न कराए जाएंगे। बुधवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण, हरिद्वार के सभागार में आयोजित इस बैठक में मेला से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं अन्य हितधारकों ने प्रतिभाग किया।
मेलाधिकारी सोनिका ने बताया कि प्रस्तावित मेला क्षेत्र के अंतर्गत जनपद हरिद्वार में 23 सेक्टर, देहरादून जिले में 4 सेक्टर, टिहरी जिले में 2 सेक्टर तथा पौड़ी गढ़वाल जिले में 3 सेक्टर निर्धारित किए गए हैं। सभी सेक्टरों में सड़क, पेयजल, विद्युत जैसी आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ समुचित जन-सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत योजना बनाई गई है। इन क्षेत्रों में आवश्यक स्थायी एवं अस्थायी कार्यों को तय समयसीमा के भीतर पूर्ण करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परामर्शदात्री समिति की बैठक में प्राप्त उपयोगी सुझावों एवं फीडबैक को अंतिम कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा, जिससे मेले का आयोजन और अधिक सुव्यवस्थित एवं सफल बनाया जा सके।
मेलाधिकारी ने जानकारी दी कि कुंभ मेले के अंतर्गत दो स्थायी पार्किंग स्थलों के निर्माण का प्रस्ताव है। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र की आंतरिक सड़कों के सुधार एवं जलभराव की समस्या के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने हरिद्वार नगर में सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को एक सप्ताह के भीतर ठीक करने के निर्देश संबंधित विभागों को देते हुए कहा कि सभी कार्य सुनियोजित एवं समन्वित ढंग से संपन्न किए जाएं। बैठक में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने कुंभ मेले से संबंधित स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों पर प्रस्तुतीकरण दिया। अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान ने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।
बैठक में मेयर हरिद्वार किरण जैसल, मेयर ऋषिकेश शंभू पासवान, मुनि की रेती नगर पालिका अध्यक्ष नीलम बिजल्वाण, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, युवा साधु समाज के महामंत्री रविदेव शास्त्री, एसपी जितेंद्र चौधरी, धर्मशाला समिति अध्यक्ष महेश गौड़, जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी संजीव नैय्यर, प्रदीप कालरा, विकास तिवारी सहित अनेक संगठनों एवं धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एसपी (ऑप्स) जितेंद्र चौधरी, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी, मंजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

1 of 4
- +

1.

2.

3.

4.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.