गुरूवार, फ़रवरी 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

औली में नेशनल विंटर गेम्स का शंखनाद

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 11, 2026 10:56 अपराह्न

औली-ज्योतिर्मठ : विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली में आगामी 12 से 16 फरवरी तक आयोजित होने वाले ‘विंटर कार्निवल’ और ‘नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप’ की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विंटर गेम संगठन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि इस राष्ट्रीय आयोजन से औली को वैश्विक पटल पर नई पहचान मिलेगी। फेडरेशन के सचिव राकेश रंजन भिलंगवाल के अनुसार, इस वर्ष प्रतियोगिता में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं और पहली बार खेलों का आयोजन दो अलग-अलग स्थलों पर होगा; जहां टावर नंबर 8 तक स्कीइंग व स्नोबोर्ड इवेंट होंगे, वहीं टावर नंबर 10 पर अल्पाइन स्कीइंग चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इस महाकुंभ में उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और सेना (ITBP, CRPF) सहित कुल 17 राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं, जिनके बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। फेडरेशन ने इस बार विजेताओं के लिए नकद पुरस्कारों के साथ मेडल व प्रमाण पत्र की घोषणा की है।

उत्तराखंड टीम के कोच विकेश डिमरी ने टीम के कड़े अभ्यास का हवाला देते हुए इस वर्ष सर्वाधिक गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद जताई है। कार्यक्रम का विधिवत आगाज 12 फरवरी को खिलाड़ियों की रिपोर्टिंग के साथ होगा, जबकि 13 फरवरी सुबह 7 बजे से प्रतियोगिताएं शुरू हो जाएंगी। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान लोक गायक किशन महिपाल, स्थानीय महिला मंगल दलों और स्कूली बच्चों द्वारा भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी, जिससे खेल के साथ-साथ उत्तराखंड की लोक संस्कृति का संगम भी देखने को मिलेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हिमालय की गोद में बसा रहस्यमयी माँ चंद्रवदनी शक्तिपीठ, जहां गिरा सती का कटीभाग, अश्वत्थामा का रहस्य आज भी जीवित
  •  श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 5304 मरीजों ने उठाया लाभ
  • आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन सचिन कुर्वे के दिशा-निर्देशों में अवैध दवाओं पर सख़्त प्रहार, कोडीन युक्त कफ सिरप के निर्माण पर तत्काल रोक
  • कोटद्वार के वाहन चालकों को बड़ी राहत, संक्रमण अवधि में स्थानीय स्तर पर फिटनेस व्यवस्था सुनिश्चित – ऋतु खण्डूडी भूषण
  • भराड़ीसैंण गैरसैंण विधानसभा में सजी उत्तराखंड की लोककला, स्थानीय कलाकारों को मिला सम्मान और प्रोत्साहन – ऋतु खण्डूडी भूषण
  • राज्य सरकार शहरों को आधुनिक, सुव्यवस्थित और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार
  • धौलास भूमि प्रकरण : अनियमित बिक्री पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, पैमाइश के साथ जांच शुरू
  • जनता दर्शन में बुजुर्ग महिला की गुहार पर डीएम का त्वरित एक्शन; 27 माह का पेयजल बिल सेटल; जिला प्रशासन किया भुगतान
  • रोमांचक फाइनल में ITBP औली ने मारी बाज़ी, रविग्राम जोशीमठ को 7 रनों से हराया
  • राजस्व वादों का हो तत्काल निराकरण – डीएम गौरव कुमार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.