- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की मिसाल बनीं अतोला देवी
- सांकरी की अतोला देवी बनीं आत्मनिर्भर, नर्सरी उद्यम से कमा रहीं लाखों की आय
- मुख्यमंत्री धामी की योजनाओं से ग्रामीण महिलाएं बन रहीं रोजगार देने वाली उद्यमी
- सीता स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अतोला देवी ने बदली अपनी और गांव की महिलाओं की तक़दीर
टिहरी : जनपद टिहरी गढ़वाल के ब्लॉक थौलधार के ग्राम सांकरी निवासी अतोला देवी पहले एक साधारण गृहिणी थीं और गांव से बाहर रहती थी। गांव लौटने के बाद उन्होंने आत्मनिर्भर बनने का निर्णय लिया और ‘सीता स्वयं सहायता समूह’ (SHG) से जुड़कर आजीविका संवर्धन की दिशा में कदम बढ़ाया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने वाली योजनाओं का उन्हें सीधा लाभ मिला। उद्यमी अतोला देवी ने नवंबर 2021 में VB-G RAM G योजना के अंतर्गत ₹3.5 लाख की सहायता प्राप्त हुई, जिससे उन्होंने अपनी नर्सरी इकाई की शुरुआत की। वर्ष 2022 से उन्होंने बाँझ, माल्टा कागजी, नीम, आंवला जैसे पौधों का उत्पादन शुरू किया, जिन्हें VB-G RAM G के माध्यम से खरीदा गया। इसके साथ ही उन्होंने गेंदे के फूलों की खेती भी शुरू की, जिनकी मांग शादियों, धार्मिक आयोजनों और त्योहारों में रहती है।
आज उनकी नर्सरी से प्रति फसल ₹1.5 लाख से ₹2 लाख तक की आय हो रही है। नर्सरी की शुरुआत से लेकर आज तक अतोला देवी न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि गांव की कई महिलाओं को लगातार रोजगार से जोड़कर उनके जीवन में भी आर्थिक बदलाव ला रही हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें NRLM के अंतर्गत ₹22,000 का रिवॉल्विंग फंड भी प्राप्त हुआ, जिससे उनके उद्यम को और विस्तार मिला।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल के निर्देशन में जनपद टिहरी की ग्रामीण महिलाएं उद्यमिता की नई मिसाल कायम कर रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता एवं बाजार से जोड़कर रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा ऐसे प्रयासों को निरंतर सहयोग दिया जा रहा है।
अतोला देवी की यह सफलता, प्रमाण है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित योजनाएं ज़मीनी स्तर पर ग्रामीण महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि रोजगार देने वाली उद्यमी बना रही हैं।





