बुधवार, सितम्बर 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बड़ा हादसा : कंटेनर ने 15 लोगों को कुचला, हादसे में छह की मौत, कई घायल

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 8, 2026 1:11 अपराह्न

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया है।

हादसा सुरीर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 88 के पास करीब 2:45 बजे हुआ। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से कानपुर (या नोएडा से फर्रुखाबाद/आगरा की ओर जा रही) एक प्राइवेट स्लीपर बस कुछ यात्रियों की मांग पर सड़क किनारे रुकी। बस चालक ने यात्रियों को सुरक्षित ‘ग्रीन जोन’ में उतारने के बजाय एक्सप्रेसवे के किनारे ही बस रोक दी। यात्री लघुशंका के लिए नीचे उतरे और सड़क पर खड़े हो गए।

इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक कंटेनर ने पहले बस को जोरदार टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को रौंदते हुए आगे निकल गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि छह यात्री मौके पर ही दम तोड़ गए, जबकि एक अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में सोनू (औरैया के सरवा कटरा निवासी), देवेश (बस्ती के अलेवल निवासी), अस्लम (कन्नौज के गणेश का पुरवा निवासी) और संतोष (दिल्ली के प्रेम नगर निवासी) शामिल हैं। दो अन्य मृतकों की शिनाख्त अभी होनी बाकी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय तक यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सुचारू करा दिया गया। प्रारंभिक जांच में बस चालक की लापरवाही सामने आई है, क्योंकि एक्सप्रेसवे नियमों के अनुसार वाहनों को केवल निर्धारित ग्रीन जोन में ही रोका जा सकता है। कंटेनर चालक की तलाश जारी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुखद घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराने तथा राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • नीट यूजी में फर्जीवाड़े का खुलासा, MBBS दाखिले के लिए बनाए फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र, 45 लाख रुपये में एडमिशन का सौदा, SIT ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फर्जी दस्तावेजों से MBBS दाखिला रैकेट का भंडाफोड़, SIT ने किये 02 गिरफ्तार
  • राजस्व कॉलोनी की बदलेगी तस्वीर, डीएम स्वाति भदौरिया ने कसा शिकंजा
  • 27.50 करोड़ से बदलेगी सूरत, कायाकल्प का काम अंतिम चरण में, आधुनिक ट्रांजिट हब के रूप में विकसित होगा ISBT
  • जनता दर्शन में 36 शिकायतें, डीएम स्वाति भदौरिया ने अफसरों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • कोटद्वार : डिजिटल साक्षरता शिविर में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी
  • लाभ अर्जन में जिला सहकारी बैंक चमोली-रुद्रप्रयाग प्रदेश में अव्वल
  • शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अथक प्रयासों का देश दुनिया को मिल रहा लाभ – डॉ. विजय धस्माना
  • पौड़ी में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 135 चालकों पर कार्रवाई
  • सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो अब खैर नहीं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.