शुक्रवार, अप्रैल 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क : 45 साल का इंतजार

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 4, 2026 12:05 पूर्वाह्न

​ज्योर्तिमठ। विकास के दावों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली की पोल खोलते हुए ज्योतिर्मठ विकासखंड के सलुड डूंग्रा, भरोसी, पंगनो और मोल्टा गांव के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पिछले साढ़े चार दशकों (1980) से अपनी बदहाल सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की बाट जोह रहे ग्रामीणों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ढोल-दमाऊ और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की थाप के साथ जोशीमठ की सड़कों पर उतरकर एक उग्र और अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

​करोड़ों का बजट ठिकाने लगा, पर सड़क नहीं बनी

​ग्रामीणों ने तहसील मुख्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत हो रहे कार्यों में भारी धांधली और भ्रष्टाचार हो रहा है। स्थानीय निवासी और आंदोलनकारी भारत सिंह कुंवर ने विभागीय आंकड़ों के हवाले से गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने बताया कि जो सड़क 1980 में स्वीकृत हुई थी, वह आज 2026 में भी बदहाल है। इस मार्ग के लिए समय-समय पर कभी 1.05 करोड़, कभी 8 करोड़, तो अब 16 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट आवंटित किया गया, लेकिन धरातल पर सुधार के नाम पर शून्य काम हुआ है।

​पुरानी दीवारों पर ‘सफेदी’ कर खानापूर्ति

​प्रदर्शनकारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि विभाग और ठेकेदार मिलकर जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के बजाय पुरानी और जर्जर हो चुकी दीवारों पर ही नया प्लास्टर चढ़ाकर खानापूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य में सीमेंट का इस्तेमाल न के बराबर है, जिससे सड़क का ढांचा बेहद कमजोर है। घटिया निर्माण और संकरे मार्ग के कारण क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जिससे ग्रामीणों में गहरा रोष है।

​प्रशासन पर टालमटोल का आरोप

​आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन केवल जांच का आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देता है। अधिकारियों की इसी टालमटोल वाली नीति ने ग्रामीणों को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर किया है।

​हजारों की संख्या में घेराव की चेतावनी

​तहसील परिसर में अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन को दो टूक चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सड़क मार्ग को गुणवत्तापूर्ण तरीके से दुरुस्त करने के लिए तुरंत ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में चारों गांवों के हजारों ग्रामीण जोशीमठ पहुंचकर प्रशासन का घेराव करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि अब यह लड़ाई केवल सड़क की नहीं, बल्कि उनके हक और सुरक्षा की है, जिसे वे अंतिम अंजाम तक पहुँचाकर रहेंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएसआईआर–सीबीआरआई में स्मार्ट विलेज पहल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न
  • झंडीचौड़ उत्तरी में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती
  • धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती
  • नंदानगर महाविद्यालय में अम्बेडकर वृतचित्र का प्रदर्शन
  • चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज, मध्य प्रदेश के शहडोल जनपद से आए तीर्थ यात्रियों ने ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन यात्री पंजीकरण केंद्र में किया चार धाम यात्रा के लिए पहला पंजीकरण
  • जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित, कहा – पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला
  • मंडल मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो जवान घायल
  • बलूनी पब्लिक स्कूल ने 100% परिणाम के साथ रचा नया कीर्तिमान
  • युवक ने लगाई अलकनंदा में छलांग, मौत
  • चमोली : डीएम गौरव कुमार के सख्त निर्देश, स्वजल और रीप योजनाएं समय पर हों पूरी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.