गुरूवार, अगस्त 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यमकेश्वर में सरकारी खाते के फर्जी चेक घोटाले में कोर्ट ने किया दोषी करार, दो साल की सजा सुनाई

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 3, 2026 8:17 पूर्वाह्न

कोटद्वार : न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट, कोटद्वार जिला पौड़ी गढ़वाल ने सरकारी पेंशन खाते से फर्जी चेकों के माध्यम से धन निकासी के मामले में आरोपी गोरलाल यादव उर्फ दीपक कुमार को दोषी करार देते हुए दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने सजा निर्धारण के दौरान आरोपी को जेल में बिताई गई अवधि का लाभ भी प्रदान किया है। सहायक अभियोजन अधिकारी विक्रांत राठौर ने बताया कि यह मामला थाना कोटद्वार क्षेत्र का है, जिसकी विवेचना नहीं इंस्पेक्टर उमेश कुमार द्वारा की गई थी। जिसमें तहसीलदार यमकेश्वर के विभागीय पेंशन खाते से फर्जी चेक तैयार कर अवैध रूप से धन निकासी की गई। जांच में सामने आया कि भारतीय स्टेट बैंक, भोगपुर शाखा से संबंधित चेक सीरीज में छेड़छाड़ कर अलग-अलग तिथियों में बड़ी धनराशि निकाली गई। चेक सीरीज संख्या 768 से जुड़े कई चेक फर्जी पाए गए, जिनके माध्यम से कुल 11 लाख 17 हजार 27 रुपये की अवैध निकासी की गई।

वादी मुकदमा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोटद्वार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने बैंक अभिलेख, चेकों की प्रतियां एवं अन्य साक्ष्य एकत्र कर आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया, जिस पर अदालत द्वारा संज्ञान लिया गया।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल नौ गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया गया। साथ ही तहरीर, एफआईआर, गिरफ्तारी व बरामदगी मेमो, नमूना मोहर, जांच रिपोर्ट तथा आरोप पत्र सहित चौदह दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। अभियोजन साक्ष्य समाप्त होने के बाद आरोपी का बयान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के अंतर्गत दर्ज किया गया, जिसमें उसने आरोपों से इंकार किया।

न्यायालय ने समस्त साक्ष्यों एवं अभिलेखों का अवलोकन करने के उपरांत आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120-बी के अंतर्गत दोषी ठहराया। न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि सरकारी खाते से फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से धन निकासी गंभीर आर्थिक अपराध है और ऐसे मामलों में कठोर दंड आवश्यक है। न्यायालय द्वारा यह निर्णय 31 जनवरी 2026 को सुनाया गया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा का भागवताचार्य सुभाष जोशी ने पुष्पवर्षा से किया स्वागत
  • भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार विश्वजीत नेगी
  • संस्कृत सप्ताह से पहले राज्यपाल से मिले संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार
  • श्रम कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे श्रमिक, व्यवस्था पर फूटा गुस्सा
  • पौड़ी गढ़वाल : रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, 20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए
  • सांगठनिक विस्तार का अभाव, यूकेडी के सामने बड़ी चुनौती
  • JOJO OTT पर 27 अगस्त से स्ट्रीम होगी गुजराती फिल्म ‘धबकारो’
  • मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधान सहायिका, वेतन रोकने के आदेश
  • पौड़ी गढ़वाल : बीजीआर परिसर में विद्यार्थियों को मिला उद्यमिता का व्यावहारिक ज्ञान
  • चमोली में खनिज ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.