बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

औली में ‘खेलो इंडिया’ और ‘नेशनल गेम्स’ के लिए चयन ट्रायल संपन्न

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2026 4:33 अपराह्न

​औली/चमोली । विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थल औली के मखमली बर्फीले ढलानों पर मंगलवार को विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तत्वावधान में स्की, स्नोबोर्ड और स्की माउंटेनियरिंग टीम के खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल का सफल आयोजन किया गया। आगामी ‘खेलो इंडिया’ और ‘नेशनल गेम्स’ की तैयारियों के दृष्टिगत आयोजित इस ट्रायल में प्रदेश भर के पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए खिलाड़ियों का ‘टाइम ट्रायल’ लिया गया, जिसके आधार पर अंतिम रैंकिंग निर्धारित की गई। इस दौरान खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय अनुभव को भी ध्यान में रखा गया, ताकि आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व मजबूत हो सके।

​विभिन्न स्पर्धाओं के परिणामों में अल्पाइन स्किंग (पुरुष वर्ग) में अक्षय कवाड़ ने प्रथम, सचिन कवाण ने द्वितीय, रविन्द्र मार्तोलिया ने तृतीय और अमन कवाण ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के टाइम ट्रायल परिणामों में संगीता भट्ट पहले स्थान पर रहीं, जबकि भारती भुजवान ने दूसरा, मुस्कान कवाण ने तीसरा, प्रियांशी भट्ट ने चौथा और कशिश कवाण ने पांचवां स्थान हासिल किया। स्नोबोर्ड स्पर्धा में ओजस्वी पंवार विजेता रहे, वहीं आयुष खत्री और तुषार मार्तोलिया क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। स्की माउंटेनियरिंग में शार्दुल थपलियाल ने अपना दबदबा कायम रखते हुए प्रथम स्थान पाया, जबकि हिमांशु कवाण द्वितीय और मयंक भंडारी तृतीय स्थान पर रहे।

​इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया को विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति की देखरेख में संपन्न किया गया। चयनकर्ताओं की टीम में विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से विकेश डिमरी,राकेश रंजन और प्रदीप मडरवाल शामिल थे। साथ ही जीएमवीएन (GMVN) की ओर से किशोर डिमरी व अनिरुद्ध भुजवान, स्की माउंटेनियरिंग से मितेश पंवार व विमलेश पंवार और आईटीबीपी (ITBP) की ओर से नानक चंद ने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया। चयनित खिलाड़ी अब राष्ट्रीय पटल पर उत्तराखंड राज्य की चुनौती पेश करेंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.