शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यमुनोत्री को जिला और आदर्श विधानसभा बनाना पहला संकल्प – मनवीर सिंह चौहान

शेयर करें !
posted on : जनवरी 28, 2026 4:29 अपराह्न

चिन्यालीसौड़। यमुनोत्री विधानसभा के पीपलमंडी बड़ेथी हाईवे पर आयोजित विशाल जन संवाद कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने क्षेत्र के समग्र विकास का व्यापक खाका प्रस्तुत करते हुए कहा कि यमुनोत्री को जिला बनाना उनका पहला लक्ष्य और संकल्प है।

उन्होंने कहा कि यह जन संवाद केवल भाषण का मंच नहीं, बल्कि संकल्प लेने का अवसर है—संकल्प एक ऐसी यमुनोत्री का, जो प्रदेश ही नहीं, पूरे देश में आदर्श विधानसभा के रूप में पहचानी जाए।

चौहान ने कहा कि बीते वर्षों में क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को नजदीक से देखा है और कई मुद्दों का समाधान भी कराया है। आगे भी वे निरंतर जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2007 से वे लगातार जनता के बीच सक्रिय रहे हैं, हालांकि कुछ समय पारिवारिक कारणों से क्षेत्र को नहीं दे पाए, लेकिन क्षेत्र के मूल मुद्दों पर उनकी सक्रियता कभी कम नहीं हुई।

उन्होंने यमुनोत्री को जिला बनाए जाने के साथ ही पूरे क्षेत्र को एसटी समुदाय घोषित करने, बड़कोट और चिन्यालीसौड़ में उप-जिला स्तर के अस्पताल, कृषि एवं हॉर्टिकल्चर विश्वविद्यालय की शाखा, पीजी कॉलेज, होटल मैनेजमेंट कॉलेज, नर्सिंग, बीएड और मेडिकल कॉलेज की स्थापना को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया।

इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाने, नागटिब्बा और पंचम धाम सेम मुखेम को जोगत से सड़क मार्ग द्वारा जोड़ने, तथा क्षेत्र को धार्मिक व साहसिक पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुखता से स्थापित करने की बात कही।

चौहान ने बताया कि चिन्यालीसौड़ और ब्रह्मखाल में केंद्रीय विद्यालय, बड़कोट व चिन्याली डिग्री कॉलेज में आईटी लैब व डिजिटल बोर्ड, मुख्य कस्बों में गेस्ट हाउस, तथा सेना भर्ती मेले को पुनः प्रारंभ कराने के लिए वे प्रयासरत हैं। खेती-बागवानी को मजबूत करने के लिए विद्यालयों में व्यावसायिक कोर्स शुरू कराने पर भी बल दिया गया।

इससे पूर्व कार्यक्रम स्थल पर वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव के लिए यमुनोत्री विधानसभा के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। जन संवाद को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. स्वराज विद्वान ने कहा कि वर्ष 2012, 2017 और 2022 में भी जनता और कार्यकर्ताओं की पहली पसंद मनवीर सिंह चौहान रहे, लेकिन परिस्थितिवश उन्हें टिकट नहीं मिल सका।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ओएसडी रहते हुए चौहान ने जितने विकास कार्य कराए, उतने कई विधायक भी नहीं कर पाए। यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है, तो यमुनोत्री से भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
  • घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण : रेखा आर्या
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.