सोमवार, फ़रवरी 16, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
16th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ज्योतिर्मठ में तीन माह बाद टूटा सूखे का सिलसिला

शेयर करें !
posted on : जनवरी 23, 2026 5:56 अपराह्न

 

ज्योतिर्मठ। पहाड़ों में पिछले तीन महीनों से चले आ रहे लंबे सूखे का सिलसिला आखिरकार थम गया है। कुदरत की मेहरबानी से चमोली जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर हिमपात हुआ है। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली, बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, नीति–माणा घाटी सहित सीमांत क्षेत्र के 40 से अधिक गांव बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं, जिससे पूरा इलाका किसी जन्नत सा नजर आ रहा है। अप्रत्याशित बर्फबारी से उत्साहित दिल्ली और उत्तर प्रदेश से पहुंचे सैलानी कड़ाके की ठंड के बावजूद बर्फबारी का आनंद लेते हुए फोटो खिंचवाने और मौज-मस्ती में जुटे नजर आए। वहीं दूसरी ओर इस प्राकृतिक सौंदर्य ने जनजीवन और यातायात की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।

ज्योतिर्मठ–औली मोटर मार्ग पर टीवी टावर, कवांण बैंड और इंदिरा पॉइंट जैसे स्थानों पर बर्फ की मोटी परत जम जाने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई है। कई स्थानों पर गाड़ियों के पहिये थम गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने वाहनों को ज्योतिर्मठ की ओर वापस भेजा, हालांकि भारी हिमपात के कारण कई वाहन अब भी मार्ग में फंसे हुए हैं। लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और पूरा विकासखंड कड़ाके की शीतलहर की चपेट में आ गया है। प्रशासन द्वारा लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की गई है। चमोली जिले के वांण, निज़मूला घाटी, पोखरी, गैरसैंण क्षेत्र के साथ ही सभी ऊंचाई वाले गांवों में दोपहर बाद से बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड – रेखा आर्या
  • पहचान छिपाने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने शुरू किया आपरेशन क्रैक डाउन
  • वन पंचायत सरपंचों की समस्याओं का होगा निराकरण – डीएम गौरव कुमार
  • सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, बोले मानदेय में हो बढ़ोत्तरी
  • औली के हिम-शिखरों पर खिलाड़ियों का शौर्य
  • BKTC सदस्य वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती का निधन, 84 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
  • श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष 22 अप्रैल को खुलेंगे
  • कांग्रेस ने PM मोदी के नाम से बुक की मणिपुर के लिए फ्लाइट टिकट, एयर इंडिया ने किया कैंसिल 
  • उत्तराखंड : 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, 23 को बदरीनाथ और 19 अप्रैल को खुलेंगे गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट
  • ऑनलाइन गेमिंग की लत व परीक्षा के डर से घर से भागा किशोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.