सोमवार, मई 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड में जारी हो सकती है दायित्वधारियों की एक और सूची!

शेयर करें !
posted on : जनवरी 23, 2026 12:59 पूर्वाह्न

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव (2027) को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार अब पार्टी में सक्रियता और एकजुटता बढ़ाने के लिए दायित्वधारियों की पांचवीं सूची जारी करने की अंतिम तैयारी में जुट गई है। गोपन विभाग द्वारा सभी विभागाध्यक्षों से विभिन्न आयोगों, बोर्डों, निगमों, परिषदों और समितियों में खाली पड़े पदों का विस्तृत ब्योरा मंगाए जाने से अंदरूनी कसरत तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, अधिकांश नामों पर सहमति बन चुकी है और केवल उच्च स्तर से अंतिम मंजूरी बाकी है।

पिछले वर्षों में जारी सूचियों का क्रम देखें तो यह स्पष्ट है कि धामी सरकार ने पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां देकर संगठन को मजबूत करने की रणनीति अपनाई है। पहली सूची (27 सितंबर 2023) में 10, दूसरी (14 दिसंबर 2023) में 11, तीसरी (1 अप्रैल 2025) में 20 और चौथी (4 अप्रैल 2025) में 18 दायित्वधारियों के नाम घोषित किए गए थे। इन सूचियों से पार्टी में नई ऊर्जा आई और कई क्षेत्रीय नेताओं को महत्वपूर्ण पद मिले। अब पांचवीं सूची के साथ कुल दायित्वधारियों की संख्या और बढ़ेगी, जिससे चुनावी तैयारियों में पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा होगा।

विधायकों और वरिष्ठ नेताओं में अपनी ‘लॉटरी’ खुलने का बेसब्री इंतजार है। कई विधायक नई जिम्मेदारी की उम्मीद में हैं, जबकि वरिष्ठ नेता अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या सदस्य पदों पर नजर गड़ाए हुए हैं। भाजपा के आला नेता मानते हैं कि चुनाव से पहले यह दौर बेहद महत्वपूर्ण है – इससे न केवल संगठन को मजबूती मिलेगी, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं में नई जोश भरेगा और पार्टी एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरेगी।

हालांकि कैबिनेट विस्तार की भी चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन फिलहाल दायित्वधारियों की सूची पहले जारी होने की संभावना ज्यादा है। यह कदम धामी सरकार की सोची-समझी चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जहां संगठन को मजबूत करके और नेताओं को सक्रिय बनाकर 2027 में लगातार तीसरी बार सत्ता बरकरार रखने का लक्ष्य है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • धरातल पर दिखनी चाहिए योजनाएं, अधिकारी करें फील्ड में जाकर सत्यापन – सचिव दीपक कुमार
  • श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में गर्भ में ही दिल की बीमारियों की पहचान पर किया मंथन, फीटल ईको बना वरदान, लाइव डैमो कर समझाया मेडिकल पक्ष
  • भाजपा महिला मोर्चा देहरादून महानगर की प्रभारी बनीं डॉ. भावना डोभाल
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई, शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव, खट्टे  मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स
  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.