गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नशा मुक्त समाज की ओर पाखी गांव की बड़ी पहल, शादी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में नही परोसी जाएगी शराब, परोसने वालों पर लगेगा 51 हजार का जुर्माना

शेयर करें !
posted on : जनवरी 21, 2026 11:22 अपराह्न

​ज्योतिर्मठ। सीमांत जनपद चमोली में महिलाओं द्वारा शुरू किया गया शराब विरोधी आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुँच गया है। इसी कड़ी में जोशीमठ ब्लॉक के पाखी गांव ने एक मिसाल पेश करते हुए गांव को पूर्णतः नशामुक्त बनाने का शंखनाद किया है। ग्राम प्रधान सुनीता जोशी की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब गांव के किसी भी धार्मिक आयोजन, शादी समारोह या सामाजिक कार्यक्रम में यदि शराब परोसी गई, तो दोषी पर 51 हजार रुपये का भारी जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक में ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा कि अब भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य और पहाड़ की आर्थिकी को बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा।

​बैठक के पश्चात ग्रामीणों ने अपनी एकजुटता दिखाने के लिए पंचायत घर पाखी से पीपलधार होते हुए गरुड़ गंगा पुल तक एक विशाल जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान महिलाओं और युवाओं के बुलंद हौसलों ने यह साफ कर दिया कि अब शराब को प्रतिबंधित करने की कोशिशों से पीछे नहीं हटा जाएगा। रैली में शामिल सभी लोगों ने सामूहिक शपथ ली कि वे न तो शराब पिएंगे और न ही किसी को पीने देंगे। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि शपथ का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस अभियान में गांव का प्रत्येक व्यक्ति सजग प्रहरी की भूमिका निभाएगा।

​इस ऐतिहासिक निर्णय और अभियान को सफल बनाने में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेश कुमार, महिला मंगल दल अध्यक्ष बबीता पंवार, वन पंचायत सरपंच सीमा देवी, पूर्व प्रधान कुंवर सिंह, जसपाल पंवार, भुवनेश जोशी, महावीर पंवार, मनवीर बिष्ट, विकेश पंवार, मुकेश पंवार और हरीश पंवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। महिलाओं के इस साहसी निर्णय की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है, जिसे पहाड़ के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.