गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गैरसेण में जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत लगा बहुउद्देशीय शिविर, 567 लोगों को मिला विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ

शेयर करें !
posted on : जनवरी 21, 2026 9:05 अपराह्न
  • शिविर में कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुयी, इनमें से अधिकांश का मौके पर किया गया निस्तारण

चमोली : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वाकांक्षी पहल जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड गैरसेण के विकासखंड परिसर में बुधवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी द्वारा की गई। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा।

शिविर के दौरान कुल 65 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक समाधान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से 567 लोगों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाया। स्वास्थ्य, समाज कल्याण, राजस्व, कृषि, शिक्षा, पेयजल, विद्युत सहित अन्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नागरिकों की समस्याओं एवं उनके शिकायतों का समाधान किया गया साथ ही उन्हें योजनाओं की जानकारी तथा आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में सार्थक पहल की गई।

इस अवसर पर राज्य मंत्री रामचंद्र गौड़, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, ब्लॉक प्रमुख दुर्गा देवी, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, जिला विकास अधिकारी केके पंत, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगण, खंड विकास अधिकारी पवन कंडारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.