मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

बिल्ड बैक बेटर के लक्ष्य को ध्यान में रखें विभाग : सुमन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 21, 2026 8:43 अपराह्न

देहरादून। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने सेंडई फ्रेमवर्क (2015–2030) के अंतर्गत राज्य के विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा की। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर अपना-अपना एक्शन प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सेंडई फ्रेमवर्क का उद्देश्य आपदाओं से होने वाली जनहानि, प्रभावित लोगों की संख्या, आर्थिक क्षति तथा बुनियादी सेवाओं और महत्वपूर्ण अवसंरचनाओं को होने वाले नुकसान को न्यूनतम करना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों को विभागीय आपदा प्रबंधन योजना तैयार करने तथा आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि आपदा जोखिम को समझना, जोखिम प्रबंधन को सुदृढ़ करना, जोखिम न्यूनीकरण में निवेश तथा आपदा के प्रति तैयारी और प्रभावी प्रतिक्रिया सेंडई फ्रेमवर्क की प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने विकास योजनाओं में आपदा जोखिम मूल्यांकन को शामिल करने, पूर्व चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने तथा पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण कार्यों में ‘बिल्ड बैक बेटर’ की अवधारणा अपनाने पर जोर दिया।

बैठक में वरिष्ठ आपदा जोखिम न्यूनीकरण विशेषज्ञ डॉ. पीडी माथुर ने सेंडई फ्रेमवर्क के लक्ष्यों की जानकारी दी। बैठक में विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारी एवं यूएसडीएमए के विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएम धामी ने एक करोड़ की लागत से खटीमा सिविल न्यायालय में अधिवक्ताओं के लिए नव निर्मित चैम्बर का किया लोकार्पण
  • भाजपा – कांग्रेस ने बनाया उत्तराखण्ड को अपराधियों की शरणस्थली – एडवोकेट जोशी
  • 22 अप्रैल को खुलेंगे ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट
  • बीकेटीसी के सदस्य श्रीनिवास पोस्ती नहीं रहे
  • औली के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक कीर्तिमान
  • नागपुर-पोखरी बीडीसी में छाये रहे क्षेत्र की सड़कों के मुद्दे
  • स्पोर्ट्स स्कूल कल्चर से खेल भूमि बनेगा उत्तराखंड – रेखा आर्या
  • पहचान छिपाने वालों की अब खैर नहीं, पुलिस ने शुरू किया आपरेशन क्रैक डाउन
  • वन पंचायत सरपंचों की समस्याओं का होगा निराकरण – डीएम गौरव कुमार
  • सड़कों पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, बोले मानदेय में हो बढ़ोत्तरी
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.