मंगलवार, फ़रवरी 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पुलिस ने केवी गोपेश्वर के छात्र छात्राओं की दी यातायात के नियमों की जानकारी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 20, 2026 1:00 पूर्वाह्न

चमोली। 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह–2026 के अंतर्गत यातायात निदेशालय, उत्तराखंड के निर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार के आदेशानुसार सोमवार को केन्द्रीय विद्यालय गोपेश्वर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक दिगंबर उनियाल ने छात्र–छात्राओं को पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में संकरी, ढलानयुक्त एवं मोड़दार सड़कों पर थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए सतर्कता और नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है।

छात्रों को पहाड़ी सड़कों पर पैदल चलते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखने, ब्लाइंड कर्व पर सावधानी बरतने, ढलान पर दौड़ने या खेलकूद से बचने तथा विद्यालय आते-जाते समय अनुशासित आचरण अपनाने की सलाह दी गई। साथ ही वर्षा, कोहरा एवं बर्फबारी के दौरान फिसलन और कम दृश्यता की स्थिति में अतिरिक्त सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा तेज गति व लापरवाह ड्राइविंग से बचने के लिए भी जागरूक किया गया। विद्यार्थियों से अपने अभिभावकों को सुरक्षित एवं नियमबद्ध ड्राइविंग के लिए प्रेरित करने की अपील की गई।

इसके अलावा गुड सेमेरिटन की अवधारणा और गोल्डन आवर के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता करने वाला नागरिक कानूनन सुरक्षित होता है और दुर्घटना के बाद का पहला एक घंटा जीवन रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को यातायात जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के 80 से अधिक छात्र–छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में अपर उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल जोगेन्द्र एवं कांस्टेबल नीरज भंडारी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • शिव दयाल एजुकेशन ट्रस्ट ने “स्टॉप टीयर्स” के माध्यम से जीआईसी देलचौरी को दिए कंप्यूटर
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सुनीं आमजन की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए दिए सख्त निर्देश, EE जल संस्थान से स्पष्टीकरण तलब
  • राजकीय संप्रेषण गृह गडोली में पेयजल पाइपलाइन कार्य आरंभ, समिति ने डीएम स्वाति एस. भदौरिया का किया धन्यवाद
  • दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर योजनाओं से करें लाभान्वित – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में कई भवन सील, निर्मल बाग और हरिद्वार रोड क्षेत्र में सख्त कार्रवाई, प्राधिकरण ने दी चेतावनी
  • एसएसपी अजय सिंह के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रभार, ANTF व थाना मुनी की रेती पुलिस ने 01 किलो 200 ग्राम चरस के साथ 02 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद के अन्तर्गत प्राप्त प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
  • मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बाह्य सहायतित योजनाओं के लिए आगामी वर्षों की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार : धामी सरकार का जनसेवा अभियान बना सुशासन का सशक्त मॉडल
  • सीएम धामी हरिद्वार में एक्शन मोड में – चौपाल में सुनी समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के आदेश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.