बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण : SIT चीफ IG STF पहुंचे काठगोदाम, क्राइम सीन का किया निरीक्षण, सभी दस्तावेज एवं साक्ष्य संरक्षित करने के निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 18, 2026 2:18 पूर्वाह्न
  • पीड़ित परिवार से स्थानीय पुलिस के अनावश्यक संपर्क पर रोक
  • परिवार की सुरक्षा हेतु पुलिस गार्द की जाएगी तैनात
  • तकनीकी विश्लेषण के लिए SIT में जुड़े 6 पुलिसकर्मी

काठगोदाम : IG STF / अध्यक्ष SIT नीलेश आनन्द भरणें मय टीम के आज काठगोदाम पहुंचे, जहां पर उनके द्वारा घटनास्थल (क्राइम सीन) का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एफएसएल टीम के माध्यम से मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए। प्रकरण से संबंधित स्वतंत्र गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। SIT द्वारा की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में IG नीलेश आनन्द भरणें द्वारा अवगत कराया गया है कि-

  • ऊधमसिंहनगर पुलिस कार्यालय, थाना ITI, चौकी पैगा तथा अन्य सम्बन्धित कार्यालयों एवं शाखाओं में उपलब्ध इस प्रकरण से संबंधित समस्त अभिलेखों एवं दस्तावेजों को संरक्षित किया जा रहा है, ताकि साक्ष्यों की सुचिता बनी रहे।
  • प्रकरण की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से SIT टीम के अतिरिक्त स्थानीय पुलिस को पीड़ित परिवार के किसी भी सदस्य अथवा गवाह से अनावश्यक सम्पर्क न करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
  • शिकायतकर्ता/पीड़ित एवं प्रकरण से संबंधित गवाहों की सुरक्षा के दृष्टिगत पीड़ित परिजनों के आवास पर अन्य जनपदों से सुरक्षा गार्द की तैनाती की जा रही है।

तकनीकी विश्लेषण के लिए 3 सब इंस्पेक्टर, 2 हेड कांस्टेबल, 1 कांस्टेबल को SIT टीम में शामिल किया गया है –

  1. उप निरीक्षक हेमन्त कठैत– थाना लोहाघाट
  2. उप निरीक्षक सोनू सिंह– एएनटीएफ
  3. उप निरीक्षक राधिका भण्डारी– थाना चम्पावत
  4. हेड कांस्टेबल विनोद यादव– थाना बनबसा
  5. हेड कांस्टेबल कमल कुमार– थाना टनकपुर
  6. कांस्टेबल गिरीश भट्ट– सर्विलांस सेल, टनकपुर

देर सायं पीड़ित परिवार से SIT ने मुलाकात की, SIT चीफ नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि इस संवेदनशील प्रकरण की जांच/विवेचना तथ्यों, साक्ष्यों एवं विधिक प्रावधानों के आधार पर निष्पक्ष रूप से की जा रही है, इसी क्रम में आज SIT द्वारा घटनास्थल के निरीक्षण के उपरांत थाना ITI पर पंजीकृत FIR को भी थाना काठगोदाम स्थानांतरित किया जा रहा है। विवेचना में विधिसम्मत सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.