शनिवार, मार्च 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चांदपुर गढ़ी में डीएम व कप्तान ने लिया सुरक्षा का जायजा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2026 11:58 अपराह्न

नंदादेवी राजजात तैयारियों की में जुटा प्रशासन

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार तथा पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने नंदादेवी राजजात तैयारियों को लेकर चांदपुर गढ़ी में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आगामी अगस्त-सितंबर माह में प्रस्तावित नंदादेवी राजजात यात्रा को लेकर डीएम तथा एसपी चांदपुर गढ़ी पहुंचे। इस दौरान चांदपुर गढ़ी में दोनों अधिकारियों ने ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण राजजात यात्रा के स्थल चांदपुर गढ़ी में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह स्थान राजजात यात्रा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील भी है। इस दौरान एसपी ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से चांदपुर गढ़ी परिसर और उसके आसपास के इलाकों और रास्तों का बारिकी से मुआयना किया। उनका मानना है कि ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा के साथ-साथ यात्रियों की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

कर्णप्रयाग-आदिबद्री मार्ग पर राजजात यात्रा के दौरान भीड़ और यातायात नियत्रंण एक बड़ी चुनौती है। रास्ता संकरा होने के चलते दिक्कते भी कम नहीं है। इस मामले में कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल तथा बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती के साथ मौके पर ही चर्चा की गई। संकरी सड़क पर जाम की स्थिति न बनने देने के लिए पार्किंग स्थलों को चिह्नित करने पर जोर दिया गया। इस दौरान नंदा राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर अन्य महत्वूपूर्ण मसलों पर भी चर्चा की गई।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि नंदा राजजात यात्रा को लेकर प्रशासन अभी से पूरी तरह तैयारियों में जुट गया है। इसके चलते भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए ठोस रणनीति तैयार की जा रही है। इससे राजजाता यात्रा के दौरान किसी तरह की दिक्कतों का सामना नंदाभक्तों को नहीं करना पड़ेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर, जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
  • सांसद डॉ. नरेश बंसल ने स्वदेश दर्शन परियोजनाओं पर उठाया सवाल, पर्यटन मंत्री ने दी विस्तृत जानकारी
  • कांग्रेस विधायकों ने रसोई गैस संकट पर सरकार को घेरा
  • महिलाओं की समस्याओं का होगा जल्द निदान
  • उक्रांद नेता काशी सिंह ऐरी व पुष्पेश त्रिपाठी को पुलिस ने पांडुवाखाल में किया गिरफ्तार
  • कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर की कार्रवाई
  • बीकेटीसी की दस्तूर उपसमिति का बड़ा फैसला, तीर्थ पुरोहितों के दस्तूर में 10–20% तक बढ़ोतरी
  • सोशल मीडिया पर महिला के निजी फोटो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
  • नीलम देवी की गाय बनी चैंपियन, पशुपालकों को दिए गए पुरस्कार
  • जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में सहकारिता समितियों को सशक्त कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने पर जोर
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.