बुधवार, मार्च 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर सनेह क्षेत्र में दो दिवसीय बर्ड वाचिंग महोत्सव का होगा आयोजन; 31 जनवरी व 1 फरवरी को प्रकृति, पक्षी संरक्षण और पहचान पर केंद्रित रहेगा आयोजन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 10, 2026 5:55 अपराह्न
  • प्रकृति प्रेमियों के लिए विशेष रहेगा यह दो दिवसीय आयोजन

पौड़ी : प्राकृतिक विरासत और जैव विविधता के संरक्षण की दिशा में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल पर कोटद्वार स्थित सनेह क्षेत्र में 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को दो दिवसीय बर्ड वॉचिंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में पायी जाने वाली विविध पक्षी प्रजातियों की पहचान कराना तथा आमजन को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करना है।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पक्षी प्रजातियों के व्यवहार, प्राकृतिक आवास एवं संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। साथ ही जागरुकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को प्रकृति से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इस आयोजन में जिले के स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ प्रदेश एवं अन्य राज्यों से आने वाले अनुभवी बर्ड वॉचर भी प्रतिभाग करेंगे।

प्रभागीय वनाधिकारी, लैंसडाउन जीवन मोहन दगाड़े ने बताया कि सनेह क्षेत्र जैव विविधता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण वन क्षेत्र है, जहां स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की अनेक दुर्लभ प्रजातियां पायी जाती हैं। उन्होंने कहा कि बर्ड वॉचिंग महोत्सव के माध्यम से वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ेगी। वन विभाग द्वारा आयोजन के दौरान पक्षी संरक्षण, प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा तथा जैव विविधता के महत्व पर विशेष जानकारी दी जाएगी।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने बताया कि फेस्टिवल में बर्ड-वॉक, प्रकृति भ्रमण, पक्षी पहचान एवं संरक्षण पर आधारित गतिविधियाँ, बर्ड फोटोग्राफी प्रदर्शनी, स्कूली बच्चों हेतु जागरूकता कार्यक्रम तथा स्थानीय स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पाद स्टॉल लगाए जाएंगे। आयोजन के माध्यम से बर्ड-वॉचिंग पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सनेह क्षेत्र की जैव विविधता को व्यापक पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से सनेह क्षेत्र को बर्ड डेस्टिनेशन के रूप में नई पहचान मिलेगी। हरियाली, शांत वातावरण और समृद्ध जैव विविधता से युक्त यह क्षेत्र लंबे समय से पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। बर्ड वॉचिंग महोत्सव से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि सनेह क्षेत्र प्राकृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध स्थल है, जहां वर्षभर अनेक प्रजातियों के प्रवासी पक्षी देखे जाते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन में सहभागिता कर प्रकृति, पक्षियों और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
  • धामी सरकार के चार साल में बने 819 पंचायत भवन, प्रदेश में सात हजार किमी से अधिक सड़कें हुईं गड्डा मुक्त
  • बिना मानचित्र स्वीकृति या निर्धारित मानकों का पालन किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण करना पूरी तरह अवैध – बंशीधर तिवारी
  • भराड़ीसैण में कांग्रेस का विधानसभा घेराव, बैरियर तोड़े, पुलिस से हुई तीखी झड़प
  • श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की बजट बैठक : 121 करोड़ से अधिक का बजट पारित, गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का प्रस्ताव स्वीकृत
  • उत्तराखंड : किसान का बेटा बना भारतीय सेना का अधिकारी, राहुल ने पूरा किया पिता का सपना 
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.