सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने की स्याना चट्टी में जमा मलबे को शीघ्र हटाने की मांग, सीएम धामी ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 7, 2026 12:13 पूर्वाह्न

देहरादून: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर स्याना चट्टी क्षेत्र में यमुना नदी में जमा भारी मलबे को तत्काल हटाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस पर संज्ञान लेते हुए उत्तरकाशी जिलाधिकारी को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं।

गत वर्ष अगस्त महीने में गटगाड़ और डडोटी गाड़ में आए भारी भूस्खलन व भूधंसाव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे यमुना नदी का बहाव अवरुद्ध हो गया। इससे स्याना चट्टी क्षेत्र और वहां स्थित मोटर पुल जलमग्न हो गया था। प्रशासन के प्रयासों से पानी का स्तर तो कम हुआ, लेकिन नदी तल में लगभग 30 फीट ऊंचा मलबा और पत्थर जमा हो गए हैं।

वर्तमान में मात्र 4 फीट अतिरिक्त पानी आने से पुल फिर डूब सकता है और बहने का खतरा पैदा हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि एक सप्ताह के अंदर मलबा नहीं हटाया गया तो पुल और स्याना चट्टी क्षेत्र को गंभीर क्षति पहुंच सकती है। यमुनोत्री धाम जाने का यह एकमात्र मार्ग है, जिसके बंद होने से लाखों श्रद्धालु दर्शन से वंचित रह जाएंगे। इससे क्षेत्र में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान होगा, हजारों लोग बेरोजगार हो सकते हैं और अरबों रुपये की आर्थिक क्षति संभव है।

नए वर्ष में यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने में अब बहुत कम समय बचा है। यदि शीघ्र मलबा नहीं हटाया गया तो चारधाम यात्रा सीजन पर गंभीर असर पड़ेगा और बड़े पैमाने पर तबाही हो सकती है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू होगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर एमडीडीए का कड़ा एक्शन, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर शिकंजा, 7 स्थानों पर कार्रवाई
  • एआई के दौर में पत्रकारिता की असली ताकत सत्य की परख, मशीन नहीं ले सकती सजग पत्रकार की जगह
  • कुंभ की तैयारियों पर डीएम मयूर दीक्षित का रात में एक्शन, दीपावली से पहले हरकी पैड़ी समेत घाटों का काम पूरा करने के निर्देश
  • देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 104 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार
  • आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
  • पहले दिन 102 बैलेट यूनिट, 161 कंट्रोल यूनिट और 115 वीवीपैट की एफएलसी संपन्न
  • शपथ के बाद पहली बार बदरी विशाल के दर पहुंचे राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन
  • समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट फांदकर परिसर में घुसे कार्यकर्ता
  • केंद्रीय औषधि भंडार में जांच, 06 दवाओं के लिए सैंपल
  • पौड़ी गढ़वाल : घर-घर पहुंच कर पेंशन से वंचित व्यक्तियों को किया जा रहा चिन्हित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.