गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्वतीय कोली समाज विकास समिति की आम बैठक सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 5, 2026 3:39 पूर्वाह्न

विकासनगर : पर्वतीय कोली समाज विकास समिति, विकासनगर की आम बैठक आज 04 जनवरी 2026 को विकासनगर में वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी मनमोहन कोहली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान समिति के सचिव रमेश चंद द्वारा गत वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। सदस्यों ने पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों पर किए गए व्यय की सर्वसम्मति से सराहना करते हुए बजट को पारित किया। वक्ताओं ने समिति द्वारा सामाजिक हित में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपने विचार रखे।

समिति द्वारा विगत वर्षों में कोविड काल में राहत सामग्री वितरण, आगजनी पीड़ितों को आर्थिक सहयोग, आकस्मिक रूप से पीड़ित व्यक्तियों के अस्पताल व्यय में सहायता, डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति स्थापना, बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान, नव नियुक्त एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान तथा जनप्रतिनिधि सम्मान जैसे अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। बैठक में सर्वप्रथम समिति अध्यक्ष डॉ. मनोहर लाल द्वारा वर्तमान कार्यकारिणी को भंग किया गया। इसके पश्चात वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी मनमोहन कोहली, दौलत सिंह, डीडी जौनसारी एवं कुंवर सिंह की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवीन कार्यकारिणी 

  • अध्यक्ष : डॉ. मनोहर लाल

  • उपाध्यक्ष : दिल्ले राम

  • सचिव : भजनलाल शाह

  • सहसचिव : कमलेश आर्यन

  • कोषाध्यक्ष : रमेश चंद

  • मंत्री : एच.डी. आर्य, प्रमेश कुमार

  • प्रवक्ता : डॉ. सुरेंद्र कुमार आर्यन, श्याम कुंवर

  • मीडिया प्रभारी : दिनेश कुमार, अनुज कुमार, सतपाल सिंह

  • वरिष्ठ संरक्षक : दौलत सिंह

इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक दौलत सिंह ने कहा कि समिति को भविष्य में शिक्षा, स्वरोजगार एवं पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वहीं कुंवर सिंह ने क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था में सुधार को अत्यंत आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे समाज के अधिकाधिक युवा सरकारी सेवा, निजी क्षेत्र, स्वरोजगार एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे।

नवनिर्वाचित सचिव भजनलाल शाह ने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज एवं क्षेत्र के हित में निरंतर कार्य करेगी तथा समाज से जुड़ी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने में हरसंभव सहयोग करेगी। बैठक में मनमोहन कोहली, दौलत सिंह, डीडी जौनसारी, कुंवर सिंह, प्रेम सिंह, श्याम कुंवर, प्रमेश कुमार, आनंद सिंह, सरदार सिंह, दौलत राम, रमेश चंद (पूर्व जिला पंचायत), आत्मा राम, अनिल वर्मा, नंदा राम, शशिया आर्य, वीरेंद्र कोल, किशन लाल, केसर सिंह, मस्त राम सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.