शनिवार, सितम्बर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ECINet ऐप को और बेहतर बनाने के लिए 10 जनवरी तक नागरिकों से सुझाव आमंत्रित

शेयर करें !
posted on : जनवरी 4, 2026 2:15 पूर्वाह्न

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने अपनी नवीन डिजिटल पहल ECINet (Election Commission of India Network) को और अधिक प्रभावी व उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से देश के सभी नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। आयोग ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे ECINet ऐप डाउनलोड कर ऐप में उपलब्ध ‘Submit a Suggestion’ टैब के माध्यम से अपने सुझाव 10 जनवरी, 2026 तक भेजें।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, ECINet ऐप के परीक्षण संस्करण से मतदाता सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इसके माध्यम से मतदान प्रतिशत के रुझान तेजी से उपलब्ध हो रहे हैं तथा मतदान समाप्ति के 72 घंटे के भीतर इंडेक्स कार्ड प्रकाशित किए जा रहे हैं, जबकि पूर्व में इस प्रक्रिया में कई सप्ताह या महीनों का समय लग जाता था। इस ऐप का सफल उपयोग बिहार विधानसभा चुनाव 2025 एवं हाल में हुए उपचुनावों के दौरान किया गया।

आयोग ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEOs), जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs), निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (EROs), प्रेक्षकों और मैदानी अधिकारियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर लगातार सुधारा और परिष्कृत किया जा रहा है। नागरिकों द्वारा दिए जाने वाले सुझावों की गहन समीक्षा की जाएगी और उसी के अनुरूप प्लेटफॉर्म को और अधिक सहज व प्रभावी बनाया जाएगा। ECINet प्लेटफॉर्म का आधिकारिक शुभारंभ इसी माह किया जाएगा।

ECINet, निर्वाचन आयोग की प्रमुख पहलों में से एक है, जिसे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के मार्गदर्शन में आगे बढ़ाया गया है। ECINet ऐप के विकास की प्रक्रिया 04 मई, 2025 को इसकी घोषणा के बाद प्रारंभ हुई थी।

यह ऐप नागरिकों के लिए एक एकीकृत डिजिटल मंच है, जिसमें पहले से मौजूद लगभग 40 विभिन्न चुनाव संबंधी ऐप एवं वेबसाइटों – जैसे Voter Helpline App (VHA), cVIGIL, Saksham, Polling Trends (Voter Turnout App), Know Your Candidate (KYC) – को एक ही इंटरफेस में सम्मिलित किया गया है। ECINet ऐप Google Play Store और Apple App Store दोनों पर उपलब्ध है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बढ़ी ठिठुरन
  • वाण के बाद शुरू होगी नंदा की कठिन हिमालयी यात्रा
  • मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने अपने चौथे वर्ष में मैक्स मेडिकल स्कॉलरशिप का किया विस्तार, अब 250 मेधावी MBBS छात्रों की शिक्षा को मिलेगा वित्तीय सहयोग
  • हरिपुर कालसी में 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने किया मां यमुना की प्रतिमा का अनावरण
  • 15 अक्टूबर तक पौड़ी गढ़वाल की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने सड़कवार कार्ययोजना की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, अधूरे काम और दोबारा पैचिंग पर लगाई रोक
  • पौड़ी गढ़वाल : पुण्डोरी में लम्पी स्किन डिजीज को लेकर पशुपालकों को किया जागरुक
  • हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी, केदारनाथ घाटी में भारी बारिश से बढ़ी ठंड
  • मलेशिया तक गूंजेगी उत्तराखंड की संस्कृत और रामायण परंपरा, सचिव संस्कृत शिक्षा दीपक कुमार ने मलेशियाई चार्ज डी अफेयर्स शरीफा एज्नीदा वफा से की मुलाकात
  • यज्ञ की आहुति से गूंजा “सेवा संकल्प”, संस्कृत शिक्षा सचिव दीपक कुमार गैरोला ने दिलाया राष्ट्रसेवा का संकल्प
  • 1320 मेगावाट थर्मल पावर से मजबूत होगी उत्तराखण्ड की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा – महेंद्र भट्ट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.