गुरूवार, मार्च 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम स्वाति एस. भदौरिया की पहल से बदली स्कूलों की तस्वीर, केंद्रीकृत मासिक मूल्यांकन, ग्रेडिंग व विशेष सुधार योजना से शिक्षा को मिली नई दिशा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 3, 2026 3:00 पूर्वाह्न

पौड़ी : जनपद पौड़ी गढ़वाल में बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल अब धरातल पर सकारात्मक परिणाम देने लगी है। शिक्षा की गुणवत्ता को परखने और कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों पर विशेष ध्यान केंद्रित करने के लिए जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर की मासिक परीक्षाओं का केंद्रीकृत मूल्यांकन एवं विश्लेषण प्रारंभ किया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणामों के विश्लेषण में यह तथ्य सामने आया था कि कुछ विद्यालयों में छात्रों के प्रदर्शन में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। इस पर पूर्व में ही मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में शिक्षा सत्र 2025–26 के दौरान कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों को चिन्हित कर प्रथम चरण में परीक्षा परिणामों का गहन विश्लेषण किया गया।

जिलाधिकारी के निर्देशन में शिक्षा विभाग द्वारा गठित समिति में समस्त विकासखंडों के खंड शिक्षाधिकारी, डायट विशेषज्ञ तथा अन्य माध्यमिक विद्यालयों के अनुभवी शिक्षक शामिल किए गए। समिति द्वारा कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों में मासिक परीक्षाएं आयोजित कर केंद्रीकृत मूल्यांकन किया गया तथा ग्रेडिंग के आधार पर विद्यालयों की जनपद स्तरीय सूची तैयार की गई। अगस्त माह में आयोजित अधिवर्षीय मासिक परीक्षाओं के आधार पर कुल 62 विद्यालयों को चिन्हित किया गया था, जिन पर विशेष शैक्षिक सुधार योजना लागू की जा रही है।

इसी क्रम में नवंबर माह में हाईस्कूल स्तर के 95 एवं इंटरमीडिएट स्तर के 75 विद्यालयों में मासिक परीक्षाएं आयोजित की गईं। मूल्यांकन के उपरांत हाईस्कूल स्तर पर राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय ल्वाली, विकासखंड पौड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तल्ला बनास तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटा, विकासखंड यमकेश्वर रहे। तृतीय स्थान पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रिंगवाड़ी एवं मुसासू, विकासखंड एकेश्वर संयुक्त रूप से रहे।
इंटरमीडिएट स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज कूंतणी, विकासखंड द्वारीखाल ने प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पैडुल, विकासखंड पौड़ी ने द्वितीय तथा राजकीय इंटर कॉलेज खौलाचौरी, विकासखंड कोट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ कमजोर विद्यालयों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। ऐसे विद्यालयों में उपचारात्मक शिक्षण, व्यक्तिगत मार्गदर्शन, नियमित समीक्षा और विशेष शैक्षिक सुधार योजना लागू की जा रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा पैटर्न के अनुरूप नियमित अभ्यास मिल रहा है, जिससे उनकी विषयगत समझ, उत्तर लेखन और समय प्रबंधन में सुधार हो रहा है। मासिक परीक्षाओं व केंद्रीकृत मूल्यांकन से छात्रों की कमजोरियों की समय रहते पहचान कर उपचारात्मक शिक्षण किया जा रहा है। साथ ही ग्रेडिंग प्रणाली से विद्यालयों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा विकसित हो रही है, जिससे अध्यापन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश दिए कि लगातार अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित समीक्षा एवं मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जाय।

जिलाधिकारी ने कक्षा 10 के शीर्ष पांच तथा कक्षा 12 के प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालयों को प्रशंसा पत्र भेजे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में जनपद के विद्यालय राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शैक्षिक सत्र 2025–26 की परिषदीय परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी नागेंद्र बर्तवाल ने बताया कि जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को प्रोत्साहित किया जाएगा, वहीं कमजोर विद्यालयों के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर उन्हें भी समान अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड की पुष्पा कुकरेती को ‘नेशनल सिविलियन अवॉर्ड 2026’, माइक्रोफाइनेंस के जरिए छोटे कारोबारियों को दे रहीं सहारा
  • “महिला आयोग आपके द्वार” अभियान के तहत पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई; अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए विभागीय तबादलों और जांच के आदेश
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने शिकायत पर तुरंत कुण्डोली गांव में पेयजल समस्या का लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर समाधान
  • “न्याय संहिता” प्रदर्शनी के चौथे दिन उमड़ा भारी जन सैलाब, अब तक 8000 से अधिक आगंतुकों ने लिया लाभ, सुरक्षा बलों, प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों की भी सक्रिय भागीदारी
  • डीएम मयूर दीक्षित ने किया ए.आर.टी.ओ. कार्यालय हरिद्वार का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
  • बीआरओ भर्ती के लिए फर्जी आधार कार्ड का खेल, सीमांत क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • पर्वतीय क्षेत्रों में गैस रीफिलिंग पर ओटीपी की बाधा, उपभोक्ताओं ने जताई नाराज़गी
  • सरतोली में महिला जागरूकता बैठक आयोजित, घरेलू हिंसा कानून व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
  • एसपी रेखा यादव का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, लोहाघाट पुलिस ने 04.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार
  • कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण, पौराणिक भीमगोडा कुंड के सौंदर्यीकरण को लेकर अपर मेलाधिकारी ने तकनीकी टीम के साथ किया स्थलीय निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.