रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कारगिल शहीदों को किया नमन

शेयर करें !
posted on : जुलाई 26, 2020 3:55 अपराह्न

कोटद्वार । डॉ. पी. द. ब. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में रविवार को कारगिल विजय दिवस की 21 वीं वर्षगांठ ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से बड़ी धूम-धाम से मनायी गई। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत का हार्दिक अभिनंदन व्यक्त किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सभी शहीदों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि आपका बलिदान युगों-युगों तक हमें ऊर्जा प्रदान करता रहेगा। आपने देश की आजादी से लेकर पाकिस्तान युद्ध, मुंबई के आतंकवादी हमले, कारगिल युद्ध, सर्जिकल स्ट्राइक सभी को याद करते हुए भारतीय सैनिकों, गढ़वाल रेजीमेंट और कुमाऊँ रेजीमेंट के शूरवीरो को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

उन्होने बताया कि देश प्रेम की भावना मेरे घर की पृष्ठभूमि से रही है। मैं आज भी एक सिपाही के बेटे होने का गर्व अपने हृदय में संजोए हुए हैं। वन मंत्री ने बताया कि 25 वर्षों तक आपने गढ़वाल विश्वविद्यालय में सैन्य विज्ञान विषय में अपनी सेवाएं दी हैं। डॉ. हरक सिंह रावत ने अपने पिछले सेवाकाल में सैनिक कल्याण मंत्री के रूप में अपने कार्यों के अनुभव को भी साझा किया। उन्होने महाविद्यालय के समस्त कैडेट्स को इसी ऊर्जा और लगन के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। महाविद्यालय के कैडेट को परेड हेतु ग्राउंड के जीर्णोद्धार एवं स्मार्ट क्लास के निर्माण की बात कहीं एवं एनसीसी कैडट्स को हर संभव मदद करने का ऐलान किया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उन सभी शूरवीर को श्रद्धा सुमन अर्पित किए जिन्होंने अपना लहू बहाकर देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।महाविद्यालय के कैडेट मयंक नेगी ने शहीदों की याद में व्याख्यान दिया। अंजलि नेगी ने शहीदों को स्वयं रचित पंक्तियों के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। कैडेट काजल ने कविता के माध्यम से शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शुभम और अन्य ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दी।

महाविद्यालय की एनसीसी प्रभारी डॉ. तनु मित्तल ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत एवं महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार का हृदय से आभार व्यक्त किया। तनु मित्तल ने बताया कि वन मंत्री ने अपने सभी व्यस्त कार्यक्रमों को निरस्त करते हुए महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स के साथ कारगिल विजय दिवस मनाया। डॉ. तनु मित्तल ने बताया कि वन मंत्री ने अपने शब्दों से सभी कैडेट्स को ऊर्जा से भर दिया और आपने आशा कि भविष्य में इसी तरह कैडेट्स का समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर डॉ. डीएम शर्मा, डॉ. ऋचा जैन, डॉ. प्रियंका अग्रवाल, डॉ. अंशिका बंसल, अंकेश चौहान एवं महाविद्यालय के समस्त कैडेट्स उपस्थित रहें।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.