मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रशासन गांव की ओर : न्याय पंचायत छिद्दरवाला में जिला प्रशासन ने सुनी ग्रामीणों की समस्या, एसडीएम योगेश मेहरा ने ग्राउंड जीरो पर किया समस्या का समाधान, 160 में से 32 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

शेयर करें !
posted on : जनवरी 2, 2026 6:24 अपराह्न
  • मुख्यमंत्री के निर्देशनः एसडीएम योगेश मेहरा ने ग्राउंड जीरो पर किया समस्या का समाधान
  • छिद्दरवाला बहुउद्देशीय शिविरः 2082 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ
  • विकास योजनाएं, जनता का अधिकार-प्रभावी अमल हमारी प्राथमिकता- एसडीएम।

देहरादून : “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा की अध्यक्षता में न्याय पंचायत छिद्दरवाला स्थित सैनिक कल्याण भवन में वृहद बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम जनता को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल, राज्यमंत्री सुरेन्द्र मोघा, दर्जाधारी राज्यमंत्री मधु भट्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से कुल 2082 लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर के दौरान ग्रामीणों द्वारा उप जिलाधिकारी के समक्ष कुल 160 शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत की गईं। इनमें ग्राम्य विकास की 18, राजस्व की 26, विद्युत विभाग की 14, लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग की 13-13, वन विभाग की 19, पंचायती राज विभाग की 09, लघु सिंचाई की 08 तथा पशुपालन विभाग की 06 शिकायतें शामिल थीं। उप जिलाधिकारी द्वारा समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए 32 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

बहुउद्देशीय शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा एलोपैथिक पद्धति से 530, होम्योपैथिक से 119 तथा आयुर्वेदिक पद्धति से 106 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। पशुपालन विभाग द्वारा 347 पशुपालकों को पशु औषधियाँ वितरित की गईं।

कृषि विभाग द्वारा 97 तथा उद्यान विभाग द्वारा 34 किसानों को कृषि यंत्र, बीज एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्रदान किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा सामाजिक पेंशन से संबंधित 56 समस्याओं का समाधान किया गया। जिला पूर्ति विभाग द्वारा 41 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी करवाई गई।

पंचायती राज विभाग द्वारा किसान, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन तथा परिवार रजिस्टर से संबंधित 82 मामलों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त, डेयरी विभाग द्वारा 80, बाल विकास विभाग द्वारा 06 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट प्रदान की गई तथा कुल 123 पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। एनआरएलएम के अंतर्गत 123, शिक्षा विभाग के 02, उद्योग विभाग के 12, वन विभाग के 24, रीप योजना के अंतर्गत 102 तथा सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 10 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

इस बहुउद्देशीय शिविर में विधायक प्रेम चन्द्र अग्रवाल, राज्यमंत्री सुरेन्द्र भोगा, दर्जा धारी राज्य मंत्री मधु भट्ट, जिप सदस्य विजय लक्ष्मी पंवार, ज्येष्ठ प्रमुख धनवीर वेदवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, ग्राम प्रधान गोकुल रमोला, शैलेन्द्र रांगड, भोर सिंह असवाल, भावना गुंरग, तहसीलदार चमन सिंह, बीडीओ परशुराम सकलानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्थनीय जन प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

1 of 13
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.